{"_id":"643857a8258d0a86e401d5f4","slug":"beating-video-viral-maharajganj-news-c-7-1-124452-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बुजुर्ग के सिर को पैर से दाबकर बेल्ट से पिटाई, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बुजुर्ग के सिर को पैर से दाबकर बेल्ट से पिटाई, वीडियो वायरल
Fri, 14 Apr 2023 05:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 14 Apr 2023 05:13 PM IST
सार
शहर में दिनदहाड़े सड़क के किनारे मनबढ़ों की दबंगई देखकर आसपास और राहगीर घंटों सहमे रहे। क्योंकि, मनबढ़ युवक बुजुर्ग व्यक्ति पर बेल्ट से ताबड़तोड़ हमला बोल रहा था। ऐसे में घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने मनबढ़ों के चंगुल से बुजुर्ग को बचाना मुनासिब नहीं समझा।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में बुजुर्ग को बेल्ट से पिटाई करते मनबढ़।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महराजगंज जिले के निचलौल शहर में तहसील चौराहे से करीब दो सौ मीटर उत्तर सड़क की पटरी के किनारे बृहस्पतिवार दोपहर में दो लोगों ने मामूली बात से आक्रोशित होकर एक बुजुर्ग के सिर को पैर से दबाकर बेल्ट से पिटाई कर दी। घटनास्थल पर मौजूद किसी ने पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो को देखने वाले लोग बुजुर्ग की पिटाई कर रहे दोनों मनबढ़ों की निंदा कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर 50 सेकेंड के वायरल वीडियो में एक युवक किसी बात से नाराज होकर सबसे पहले पीले रंग के कपड़ा पहने बुजुर्ग व्यक्ति को धक्का देकर जमीन पर गिरा देता है। बुजुर्ग व्यक्ति युवक के हमले से बचने की कोशिश करता है। लेकिन बुजुर्ग आक्रोशित युवक के हमले से बचने में असफल रहा। ऐसे में युवक दाहिने हाथ से बुजुर्ग व्यक्ति के लंबे बालों को पकड़कर पैरों पर गिरा लेता है। उसके बाद बाएं हाथ में बेल्ट लेकर ताबड़तोड़ पिटाई करने लगता है। इसी बीच सफेद रंग का कपड़ा पहने एक व्यक्ति आकर युवक के साथ बुजुर्ग की लात-घूंसों से पिटाई करना शुरू कर देता है।
बुजुर्ग पर इस तरह के हमले को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष और बेलहिया कुटी के महंत शंभु दास ने कहा कि इस तरह की घटना निंदनीय है। ऐसे मनबढ़ों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस मामले में पुलिस से जानकारी लेकर आरोपियों पर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर मनबढ़ों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मनबढ़ों की दबंगई देख सहमे रहे लोग