फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Be aware of procedure and rules

Maharajganj News: प्रक्रिया और नियमों के प्रति जागरूक रहें

Mon, 03 Jun 2024 07:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 03 Jun 2024 07:02 PM IST
विज्ञापन
Be aware of procedure and rules
महराजगंज। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल संपन्न कराने और पारदर्शी तरीके से ईवीएम, ईटीपीबीएस व पोस्टल बैलेट की गणना के लिए नियुक्त मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण विकास भवन और तहसील सभागार में हुआ। जिलाधिकारी अनुनय कुमार झा ने कहा कि मतगणना के दौरान शांत चित्त रहें।
विज्ञापन

शांत रहने से गलती की गुंजाइश कम रहती है। इसके लिए आवश्यक है कि प्रक्रिया और नियमों के प्रति जागरूक रहें। साथ ही सभी लोग मतगणना के दौरान निष्पक्ष रहें। किसी के प्रति विशेष व्यवहार न रहें। उन्होंने विशेष निर्देश देते हुए कहा कि मतगणना को पारदर्शी तरीके से करें।
विज्ञापन

पोस्टल बैलेट और ईटीपीबीएस की गणना के विषय में निर्देशित करते हुए कहा कि पोस्टल बैलेट और ईटीपीबीएस की गणना तकनीकी है। इसलिए इसकी प्रक्रिया को ध्यान से समझ लें। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय ने कहा कि मतगणना हमारा आखिरी टास्क है। सभी लोगों ने अबतक अच्छा कार्य किया और प्रयत्न करना है कि मतगणना के कार्य को कुशलतापूर्वक संपादित हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


13 बी प्रपत्र के स्कैनिंग प्रक्रिया के बारे में बताया गया
मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय की उपस्थिति में पोस्टल बैलेट का प्रशिक्षण डीसी उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी द्वारा सभी कार्मिकों को दिया गया, जबकि पीडी रामदरश चौधरी और जिला कृषि अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने ईवीएम से मतगणना का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में 13 सी, 13 ए और 13 बी प्रपत्र के स्कैनिंग प्रक्रिया के बारे में बताया गया। इसके उपरांत ईटीपीबीएस और पोस्टल बैलेट की गणना की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में ईटीपीबीएस और पोस्टल बैलेट की गणना से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की विस्तार में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed