फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Based on the complaint of the woman's brother, an FIR has been registered against six in-laws for dowry harassment.

Maharajganj News: महिला के भाई की तहरीर पर छह ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न में प्राथमिकी दर्ज

Sat, 16 May 2026 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Based on the complaint of the woman's brother, an FIR has been registered against six in-laws for dowry harassment.
नौतनवा थाना क्षेत्र के आराजी सरकार उर्फ बैरिहवा गांव में बृहस्पतिवार को घर में फंदे से लटका मिला था विवाहिता का शव
विज्ञापन

खनुआ। नौतनवा थाना क्षेत्र के आराजी सरकार उर्फ बैरिहवा गांव में बृहस्पतिवार को घर में फंदे से लटकी मिली विवाहिता की लाश मामले में ससुरालियों पर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। विवाहिता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। आरोपी पति, जेठ, देवर, ननद, सास और जेठानी पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।

मृतका पुष्पा के भाई संजय निवासी ग्राम जारा थाना सोनौली ने नौतनवा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मेरी बहन पुष्पा की शादी 2 मई 2025 को गनेश निवासी ग्राम आराजी सरकार उर्फ बैरिहवां के साथ हुई थी। बहन 3 मई को विदा होकर अपने ससुराल गई। वहां जाने के 15 से 20 दिन के बाद ससुराल वाले बहन को ताना मारने लगे कि शादी में तुम्हारे घर वालों ने दहेज में कुछ भी नहीं दिया। इसको लेकर वे मेरी बहन को आए दिन प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन


जब हम लोगों को इस बात की जानकारी हुई तो मेरा चचेरा भाई बहन के घर गया तो ससुरालियों ने उसकी बाइक रख ली। इसकी शिकायत स्थानीय थाना पर की गई तब बहन का देवर बरखू थाना में बाइक लाकर दिया। मगर गाड़ी का पेपर नहीं दिया। इसके बाद मेरी बहन मेरे साथ मायके चली आई। इलके बाद उसके पति गनेश ने कहा कि विदाई नहीं करोगे, तो मैं जहर खा लूंगा। विदाई कराकर गनेश उसे अपने घर ले गया और फिर दहेज को लेकर विवाद करने लगा। संजय ने आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार को मेरी बहन के पति गनेश व उसका देवर बरखू सहित सभी आरोपियों ने मिलकर मेरी बहन पुष्पा को रकर उसी के घर में उसी की साड़ी का फंदा बनाकर उसे लटका दिया और सभी भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत सिंह ने बताया कि मृतका पुष्पा के भाई संजय की तहरीर पर पति गनेश, सासू इमिरिता, ननद करिष्मा, देवर बरखू, जेठ उमाशंकर, जेठानी सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed