फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   barish sc thand badi

बारिश व सर्द हवाओं से बढ़ी गलन, कांप उठे लोग

Fri, 03 Jan 2020 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
barish sc thand badi
महराजगंज में बारिश से बचने लिए लोगों ने छाते का सहारा लिया। - फोटो : MAHARAJGANJ
बारिश और सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ने का कराया एहसास
विज्ञापन

महराजगंज। रिमझिम बारिश और सर्द हवाओं के थपेड़ों ने मौसम को और बेरहम बना दिया। शुक्रवार को गिरे पारे ने लोगों को घरों में कैद रहने को विवश कर दिया। हाड़ कंपा देने वाली ठंड से निजात पाने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते देखे गए। वहीं दिन भर रिमझिम बारिश से आम जनजीवन भी प्रभावित रहा। अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश से शहर में सड़कें कीचड़युक्त हो गई जिससे आने जाने में लोगों को परेशानी हुई। वहीं ग्रामीणों क्षेत्रों में किसानों ने राहत महसूस की। कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक गेहूं की फसल को बारिश से फायदा हुआ है।
बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था लेकिन शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। दो दिन पहले धूप होने से ठंड से थोड़ी राहत मिली थी लेकिन शुक्रवार को अचानक मौसम का मिजाज बदलने से ठंड फिर बढ़ गई। शहर में फरेंदा रोड कीचड़युक्त होने से लोगों को आने जाने में परेशानी हुई। लोग अलाव का सहारा लेकर ठंड दूर करने का प्रयास किए। लोहिया नगर निवासी गणेश श्रीवास्तव ने बताया कि अचानक मौसम खराब होने से मुश्किल बढ़ गई है। शंभू यादव ने कहा कि ठंड बढ़ गई है। जिले के कोल्हुई, चौक बाजार, मिठौरा, सिसवां, निचलौल, ठूठीबारी, सिंदुरिया, शिकारपुर, घुघली, फरेंदा, नौतनवां क्षेत्र में बारिश ज्यादा हुई।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि आने वाले दो दिन में मौसम साफ नहीं रहेगा। जिले में 6 एमएम बारिश हुई है। अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज होगी। जिला कृषि अधिकारी हिमांचल सोनकर ने बताया कि बारिश से गेहूं की फसल को फायदा होगा। इन दिनों गेहूं की फसल को पानी की जरूरत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फसलों के लाभदायक है बारिश
परतावल। रिमझिम बरसात और ठंडी हवाओं ने मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल दिया है। बारिश शुरू होते ही किसान झूम उठे। किसानों को अब रबी फसल में जान आती दिखाई देने लगी है। किसानों का मानना है कि खेतों में खड़ी गेहूं, मटर, मसूर समेत सभी दलहन व तिलहन फसल के लिए यह बारिश अमृत समान है। मोहम्मदपुर निवासी किसान लहरी का कहना है कि बारिश फसल के लिए लाभदायक है। विनय पटेल का कहना है कि गेहूं समेत सभी फसलों को लाभ मिलेगा। गोपाल का कहना है कि बारिश सही समय पर हुई है।

आज बंद रहेंगे कक्षा आठ तक के विद्यालय
महराजगंज। जिले में हो रही बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने सभी बोर्ड के कक्षा आठ तक के विद्यालयों को शनिवार को बंद कर दिया है। यह जानकारी देते हुए बीएसए जगदीश प्रसाद शुक्ल ने बताया कि निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित न करने वाले जिम्मेदारों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed