फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bargadwa children won in badminton

Maharajganj News: बैडमिंटन में बरगदवा के बच्चों ने मारी बाजी

Wed, 21 Feb 2024 07:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 21 Feb 2024 07:53 PM IST
विज्ञापन
Bargadwa children won in badminton
खनुआ। सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के कमांडेंट जगदीश प्रसाद धाबाई के नेतृत्व में डांडा हेड बीओपी कार्यक्षेत्र फेरनी तिवारी में क्रिकेट, बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बैडमिंटन में उच्च प्राथमिक विद्यालय बरगदवा के बच्चों ने बाजी मारी।
विज्ञापन

सशस्त्र सीमा बल बीओपी डांडा हेड क्षेत्र के मिनी स्टेडियम फरेंनी तिवारी में बुधवार को नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय कैथवलिया उर्फ बरगदही, उच्च प्राथमिक विद्यालय आराजी सरकार उर्फ बैरिहवा, नेहरू पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुनसेरवा और बरगदवा उर्फ गनवरिया उच्च प्राथमिक के बच्चों के बीच क्रिकेट और बैडमिंटन प्रतियोगिता कराई गई। इसके बाद विजेता और उपविजेता टीम को मेडल देकर सम्मानित किया गया। चारों विद्यालय के बच्चों को खेल सामग्री वितरित किया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय कैथवलिया उर्फ बरगदही और उच्च प्राथमिक विद्यालय बरगदवा उर्फ गनवरिया के बीच बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई। इसमें 2-1 से उच्च प्राथमिक विद्यालय बरगदवा उर्फ गनवरिया के बच्चों ने जीत हासिल किया।
विज्ञापन

किक्रेट नेहरू पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुनसेरवा और उच्च प्राथमिक विद्यालय आराजी सरकार उर्फ बैरिहवा के बीच खेला गया जिसमें नेहरू पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुनसेरवा के बच्चों ने सात विकेट से जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने बताया गया कि सशस्त्र सीमा बल द्वारा उठाया जा रहा यह कदम सराहनीय है। इस मौके पर उप कमांडेंट प्रभाकर चतुर्वेदी, सहायक कमांडेंट राजीव तिवारी, राहुल दूबे, सुरेंद्र बहादुर जायसवाल, अभय श्रीवास्तव, रामबचन उर्फ महेंद्र यादव, चंद्रिका प्रसाद चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed