फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   baravafat maharajganj

बारावफात पर जिले में परंपरागत ढंग से निकला जुलूस

Sun, 10 Nov 2019 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
baravafat maharajganj
बारावफात पर जिले में परंपरागत ढंग से निकला जुलूस
विज्ञापन

महराजगंज। पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब की यौम-ए-पैदाइश (बारावफात) रविवार को जिले में अकीदत और एहतराम के साथ परंपरागत ढंग से मनाया गया। इस मौके पर जगह-जगह जुलूस निकाले गए और जलसों का आयोजन किया गया, जिसमें दर्जनों अंजुमनों ने शिरकत की। बारावफात पर इस्लाम धर्म के अनुयायियों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर इस्लामी झंडा फहराया। शहर में बस स्टेशन से जुलूस निकला। सक्सेना चौक, गोरखपुर रोड समेत अन्य भ्रमण किया। इस दौरान एसडीएम आरबी सिंह एवं सीओ सदर देवेंद्र कुमार मौजूद रहे।
फरेंदा : अंबेडकर तिराहा, विष्णु मंदिर तिराहा, मिल गेट सहित शनिचरी ढाला पर युवाओं ने गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाला। इसके अलावा महदेवा दूबे, फरेंदा बुजुर्ग के गुजरपुरवा, परसाबेनी, निरनामपूर्वी, सोनबरसा, कम्हरिया, भगवतनगर परसिया आदि गांवों में जुलूूस निकला।
विज्ञापन

परतावल : कस्बे में बारावफात को लेकर जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार, एसपी रोहित सिंह सजवान, प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। क्षेत्र के पिपरिया, कोटवा, बड़हरा बरईपार,सोनकटिया, महादेवा, सिरसिया मलमलिया, परतावल, छपिया, परसा खुर्द, मुहम्मदपुर आदि दर्जनों गांवों सेजुलूस निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पनियरा : मदरसा दारुल ओलूम अरबिया हमीदिया अहलेसुन्नत सुन्नत पनियरा खास के बच्चों ने जुलूस निकाला। पनियरा मदरसे से जुलूस बांकी रेंज परिसर, अटकहिया, पनियरा बाजार बसडीला बाजार पहुंचा। उसके बाद जुलूस पनियरा मदरसे पर सभी लोग पहुंचे।
लेहड़ा एवं बृजमनगंज : रमजानपुर और हरपुर में जलूस निकला गया। इस दौरान ग्राम प्रधान अमित कुमार, अफजल हुसेन, अब्दुल गनी, शहबान अली, इकबाल अहमद आदि मौजूद रहे।
सिसवा बाजार : मोहम्मद साहब के यौमे पैदाइश बारावफ़ात के अवसर पर विभिन्न मदरसों से जुलूस निकाला गया। शनिवार की रात जश्ने ईद मिलादुन्नबी का आयोजन किया गया। रविवार को प्रात: सरकार की आमद मरहबा, रसूल की आमद मरहबा के नारों से फ़िजा गूंज उठी। इस दौरान मौलाना तसव्वर हुसैन मिस्बाही, मौलाना इमरान अंसारी आदि रहे।
मिठौरा : ग्राम सभा सिंदुरिया और मिठौरा में शांतिपूर्ण ढंग से ईद मिलादुन्नबी मनायी गई। परसामीर, पतरेंगवा, पिपरा कल्याण, परसाचक गोबरही, अमतहा, कुइयां कंचनपुर, नरायनपुर, रामपुर महुअवा का जुलूस सिंदुरिया चौराहे पर आया। यहां से मिलन होने के बाद जुलूस सिंदुरिया स्थित मदरसे पर पहुंचा।
घुघली : कस्बे के अलावा ग्रामीण क्षेत्र में जुलूस परंपरागत ढंग से निकला। इस अवसर पर मो. शहीद अंसारी, महबूब अली खां, बदरे आलम, ग्राम प्रधान रियासतअली, अलीशेर आदि मौजूद रहे।
निचलौल : अरबिया मजहरुल दारुल उलूम मदरसा से जुलुस निकला। इंडो-नेपाल बॉर्डर के सीमाक्षेत्र के गांवों झुलनीपुर, बहुआर, मिश्रौलिया व बैठवलिया आदि गांव में जुलूस निकला। इस दौरान मदरसा के प्रिंसिपल मोहम्मद तय्यब आलमी, मोहम्मद परवेज मुशर्रफ आदि मौजूद रहे।

जुलूस में दिखी आस्था व देश भक्ति की झलक
क्षेत्र में बारावफात पर जुलूस निकाला तो आस्था के साथ देश भक्ति का संगम दिखा। डिगही, बेलवां, जमुईकला, लोहरौली, बोदना, कटखोर, ठूठीबारी, आराजी बैरियां, सडकहवां आदि मदरसों से जुलूस निकाला गया। इस दौरान जुलूस में तिरंगा झंडा के साथ मजहब का झंडा लहराते हुए युवक पैगम्बर को याद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed