फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   baraten vishesh satarkata

ोरोना से बचाव को बरतें विशेष सतर्कता

Fri, 17 Apr 2020 10:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
baraten vishesh satarkata
महराजगंज कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक को संबोधित करते कमिश्नर। - फोटो : MAHARAJGANJ
कोरोना से बचाव को बरतें विशेष सतर्कता
विज्ञापन

महराजगंज। कोरोना से बचाव के लिए जिले में विशेष सतर्कता बरती जाए। बाहर से आने वाले लोगों पर सतर्क दृष्टि रखी जाए। यदि आने वाला कोई भी व्यक्ति क्वारंटीन नहीं है तो उसे प्राथमिकता के आधार पर क्वारंटीन किया जाए। शासन द्वारा लाभार्थियों को दिए जाने वाली सहायता राशि का भुगतान भी तीव्र गति से कराने पर जोर दिया जाए।
ये बातें शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त जयंत नार्लीकर ने कही। उन्होंने कहा कि जिले में कोरोना के छह पॉजिटिव केस का निगेटिव होना राहत भरी खबर है, फिर भी इस हालात में कहीं भी ढिलाई न बरती जाए। सीमावर्ती क्षेत्रों में तथा जिले में आने वाले लोगों पर सतर्क दृष्टि रखी जाए। उन्होंने श्रमिकों को दी गई सहायता राशि तथा राशनकार्ड धारकों को दिए जाने वाले खाद्यान्न की बेहतर स्थिति पर संतोष जताते हुए कहा कि जो अवशेष हैं उन्हें भी अतिशीघ्र योजना का लाभ दिलाया जाए। कोरोना से बचाव की तैयारियों को पुख्ता रखा जाए। क्रय केंद्रों पर गेेहूं की तौल भी तेज कराई जाए। उन्होंने कहा कि जो पात्र या वंचित लाभ से छूट गए हों उन्हें भी राहत दिलानेे का कार्य किया जाए। इस दौरान डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार, सीडीओ पवन अग्रवाल, एसपी रोहित सिंह सजवान, एडीएम कुंजबिहारी अग्रवाल, सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव, सभी एसडीएम, श्रम प्रवर्तन अधिकारी जितेंद्र कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी गौरीशंकर शुक्ला, आबकारी अधिकारी राकेश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, डीपीआरओ केबी वर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

क्रय केंद्र के निरीक्षण में सचिव को चेतावनी
परतावल। मंडलायुक्त जयंत नार्लीकर ने शुक्रवार को परतावल क्षेत्र के विभिन्न क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। केद्रों पर सैनिटाइजर व साबुन की उपलब्धता के बाद भी प्रयोग न किए जाने पर सचिव को फटकार लगाते हुए सभी किसानों का हाथ धुलवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने साधन सहकारी समिति श्यामदेउरवां, पीसीएफ बेलवा बुजुर्ग व परतावल तथा नवीन मंडी स्थल के हाट शाखा में बने क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। हाट शाखा में विपणन अधिकारी राकेश तिवारी को भी सभी किसानों का हाथ धुलाने के लिए चेताया। मंडलायुक्त ने कहा कि सिर्फ कोरम पूरा करने की कोशिश न करें। नियमों का हर हाल में पालन होना है, इसमें जरा सी भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान एडीएम कुंजबिहारी अग्रवाल, एसडीएम आरबी सिंह, सीओ देवेन्द्र कुमार, डिप्टी आरएमओ अखिलेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष विजयराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed