फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bar association protest against murder of advocate

Maharajganj News: अधिवक्ता की हत्या के विरोध में बार एसोसिएशन का प्रदर्शन

Thu, 05 Sep 2024 06:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 05 Sep 2024 06:31 PM IST
विज्ञापन
Bar association protest against murder of advocate
महराजगंज। कासगंज बार एसोसिएशन की महिला अधिवक्ता के अपहरण व हत्या के विरोध में बृहस्पतिवार को जिले के अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर कार्य बहिष्कार किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में कहा कि चार सितंबर को कासगंज बार एसोसिएशन की एक महिला अधिवक्ता का पहले अपहरण किया गया फिर हत्याकर शव रजपुरा नहर में फेंक दिया गया। घटना से अधिवक्ता समाज काफी दुखी व मर्माहत है। कहा कि मौजूदा शासन में अधिवक्ताओं के विरुद्ध अत्याचार व हत्या की घटनाएं बढ़ी हैं। सरकार अधिवक्ताओं को सुरक्षा एवं सम्मान देने में पूर्णत: विफल साबित हो रही है।
विज्ञापन

इससे पहले भी कई अधिवक्ताओं की हत्या हुई, लेकिन किसी भी मामले में सरकार की ओर से कार्रवाई न किए जाने के कारण अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है। इस कृत्य से संपूर्ण अधिवक्ता समाज प्रदेश सरकार व पुलिस प्रशासन की निंदा करता है। अधिवक्ताओं ने सरकार से चार सूत्रीय मांग करते हुए अविलंब पूरा किए जाने की मांग की। कहा कि कासगंज में महिला अधिवक्ता की हत्या करने वाले अपराधी को अविलंब गिरफ्तार किया जाए तथा अधिवक्ता के स्वजन को एक करोड़ रुपये की सहयोग राशि प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश में अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और एडवोकेट्स प्रोटशन एक्ट लागू की जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री रामराज चौधरी, अकबर अली अंसारी, कात्यायन मणि त्रिपाठी, अजय कुमार सिंह, गुड्डू प्रसाद कन्नौजिया, परशुराम गौड़, अमित कुमार, रामाश्रय भारती, अंबरीष कुमार, दयाराम चौधरी, उपेंद्र कुमार द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed