{"_id":"65d89f4451cc512b180525f3","slug":"bankati-team-became-champion-in-volleyball-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-116420-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: वालीबाल में बनकटी की टीम बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: वालीबाल में बनकटी की टीम बनी चैंपियन
Fri, 23 Feb 2024 07:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 23 Feb 2024 07:06 PM IST
विज्ञापन
फरेंदा। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र महराजगंज के तत्वावधान में जयपुरिया मिनी स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हुआ। वालीबाल प्रतियोगिता में बनकटी की टीम चैंपियन बनी। मुख्य अतिथि सांवर यादव ने विजेता व उपविजेता टीम को शील्ड व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी में रतनपुर खुर्द की टीम ने जीत हासिल की। वालीबाल में बनकटी की टीम विजेता बनी। मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभाएं बाहर आती हैं। क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। इस दौरान हृदेश यादव, गिरिजेश कुमार, वरुण कुमार पांडेय, रविन्द्र कुमार भारती, बाबूलाल चौबे, श्रीकेष यादव, सूरज, चंदन अंकित कुमार यादव मौजूद रहे। संवाद