{"_id":"5b0ef51a4f1c1b956e8b57b0","slug":"bank-strike-strikes-billions-affected","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Thu, 31 May 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
बैंक हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज।बैंकों की हड़ताल से करीब 23 करोड़ का टर्नओवर ठप रहा। इससे व्यापारियों को परेशानी उठानी पड़ी। तमाम चेक, ड्राफ्ट क्लियरेंस में फंस गए। लेन-देने भी नहीं हुआ। बृहस्पतिवार तक यह हड़ताल रहेगी। वेतन वृद्घि में विसंगति समेत अन्य मांगों को लेकर बैंककर्मी आंदोलन की राह पर हैं। बैंककर्मियों की हड़ताल से आम लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ी। बैंक से धन निकासी व जमा न होने के साथ एटीएम भी नोट नहीं उगल रहे थे। जरूरी कार्यों के लिए लोगों को उधारी से काम चलाना पड़ा। व्यापारियों को कारोबार में भुगतान को लेकर समस्या हो रही है।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंकिंग यूनियन व इंडियन बैंक एसोसिएशन के बीच समझौता हुआ था। एक नवंबर-2017 को इंडियन बैंक एसोसिएशन ने दो प्रतिशत वेतन बढ़ोतरी का अनुरोध किया, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया। इसी के विरोध में 30 और 31 मई को बैंककर्मी हड़ताल पर हैं। बैंककर्मियों की हड़ताल का सीधा असर कारोबार और आम लोगों पर पड़ रहा है। स्टेट बैंक, ओरियंटल बैंक ऑफ कॉर्मस, बैंक ऑफ बडौदा, पंजाब नेशनल बैंक, इलाहाबाद बैंक, सिंडीकेट बैंक समेत तमाम बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। लीड बैंक भारतीय स्टेट बैंक के मैनेजर एसके श्रीवास्तव ने कहा कि बहड़ताल से समस्या बढ़ी है। करीब 23 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है। हड़ताल का ज्यादा असर कारोबारियों एवं आम लोगों पर पड़ा है।