फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bank operating in damaged building, fear of accident

Maharajganj News: क्षतिग्रस्त भवन में संचालित हो रहा बैंक, हादसे की आशंका

Mon, 08 Jun 2026 02:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Bank operating in damaged building, fear of accident
चिउटहा में जर्जर हाल में बैंक का भवन।  
बांस की बल्लियों के सहारे टिकी बैंक के भवन की छत
विज्ञापन

जान जोखिम में डालकर काम कर रहे कर्मचारी, लौट रहे ग्राहक
चिउटहां। विकास खंड सिसवा की ग्रामसभा करमही में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा इन दिनों असुरक्षित भवन में संचालित हो रही है। भवन के क्षतिग्रस्त होने और छत का कुछ हिस्सा गिर जाने के बाद भी बैंककर्मी जान जोखिम में डालकर काम करने को मजबूर हैं।
जानकारी के अनुसार, बैंक भवन इतना जर्जर हो चुका है कि छत के कमजोर हिस्से को गिरने से रोकने के लिए बांस की बल्लियों का सहारा दिया गया है। इन्हीं अस्थायी इंतजामों के बीच कर्मचारी केवल कागजी और कार्यालयी कार्य निपटा रहे हैं।
विज्ञापन

सबसे अधिक परेशानी किसानों, मजदूरों, वृद्धा पेंशनधारकों, छात्रवृत्ति के लाभार्थियों और मनरेगा श्रमिकों को हो रही है। लोग अपनी दैनिक जरूरतों के लिए नकदी निकालने बैंक आते हैं, लेकिन कैश सेवा बंद होने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ता है। इससे ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक प्रियांशु शर्मा ने बताया कि 18 मई की सुबह बैंक खुलते ही छत का एक बड़ा हिस्सा अचानक नीचे गिर गया था। घटना के बाद तत्काल क्षेत्रीय प्रबंधक, जिला प्रबंधक और भवनस्वामी को सूचना दी गई। कर्मचारियों और ग्राहकों की सुरक्षा को देखते हुए कैश काउंटर बंद करके सीमित कार्यालयी कार्य किसी तरह किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारियों को लगातार स्थिति से अवगत कराया जा रहा है, लेकिन अब तक शाखा को किसी वैकल्पिक भवन में स्थानांतरित करने का आदेश नहीं मिला है। वहीं भवन स्वामी का कहना है कि बैंक के समीप उनका निजी भवन उपलब्ध है, जहां अस्थायी रूप से शाखा संचालित की जा सकती है।
मगर निरीक्षण के बाद बैंक अधिकारियों ने उस स्थान को बैंक संचालन के लिए उपयुक्त नहीं माना। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते बैंक को सुरक्षित भवन में स्थानांतरित नहीं किया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों और खाताधारकों ने जिला प्रशासन तथा बैंक मुख्यालय से तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था कर बैंकिंग सेवाएं सुचारु कराने की मांग की है।

25 दिनों नकद जमा-निकासी नहीं

उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा की इस शाखा में नकद जमा-निकासी भी नहीं की जा रही है। पिछले 25 दिनों से कैश जमा और निकासी नहीं होने से हजारों खाताधारकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नकदी लेन-देन बंद होने से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्राहक बैंक से निराश होकर लौट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed