{"_id":"603944548ebc3e76a12208aa","slug":"bank-maharajganj-news-gkp3863357108","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरतमंद किसानों को ऋण दिलाने की पहल करेंगे बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरतमंद किसानों को ऋण दिलाने की पहल करेंगे बैंक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरूरतमंद किसानों को ऋण दिलाने की पहल करेंगे बैंक
किसानों की आय बढ़ाने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की होगी पहल
जिले में वित्तीय वर्ष 2021-22 में 1, 34, 604 को लाभान्वित करने का लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। प्रगतिशील खेती करने वाले किसानों को कृषि ऋण दिलाने के लिए बैंकों द्वारा पहल की जाएगी। ऋण प्राप्त कर किसान जहां अपनी आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करेंगे वहीं आत्मनिर्भर बनते हुए अपनी आय को भी बढ़ा सकेंगे। वित्तीय वर्ष 2020-21 में जिले भर में कार्य करने वाली 18 बैंकों की 167 शाखाओं द्वारा कुल 134604 किसानों को कृषि ऋण से लाभान्वित करने की योजना बनाई गई है।
महराजगंज जिले को मिनी पंजाब के साथ-साथ कृषि प्रधान जिले के रूप में जाना जाता है। यहां पर कृषि क्षेत्र की व्यापक संभावनाओं को देखते हुए इस बात पर विशेष जोर दिया जा रहा है कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में इच्छुक किसानों को कृषि ऋण देकर उनके खेती के दायरे को बढ़ाया जाए। कृषि ऋण के लाभ के लिए इच्छुक किसानों को अपने ऋण संबंधी आवेदन को संबंधित क्षेत्र के बैंकों को देना होगा। बैंक द्वारा किसानों की बेहतर छवि को देखते हुए तथा मानक पूरा करने की दिशा में ऋण उपलब्ध करने की कवायद प्रारंभ की जाएगी। मार्गदर्शी बैंक के मुख्य प्रबंधक एसके श्रीवास्तव ने कहा कि बैंकों द्वारा कृषकों के विकास को लेकर पहल की जानी है। जिले में संचालित होने वाली सभी 167 शाखाओं को 134604 किसानों को लाभान्वित किया जाएगा।
बड़ौदा यूपी बैंक को दिया गया सर्वाधिक लक्ष्य
किसानों को कृषि ऋण उपलब्ध कराने के लिए सबसे अधिक 48490 का लक्ष्य बड़ौदा यूपी बैंक को दिया गया है। स्टेट बैंक को 28230, पंजाब नेशनल बैंक को 11615, उत्तर प्रदेश सहकारी बैंक को 9735, सेंट्रल बैंक को 6778, यूनियन व इंडियन बैंक को क्रमश: 5942, बैंक आफ बड़ौदा को 2506, केनरा बैंक को 3341, एचडीएफसी बैंक में 4921, एक्सिस बैंक में 1670, बैंक आफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, यूको बैंक, आईसीआईसीआई बैंक व बैंक आफ महाराष्ट्रा को क्रमश: 835 तथा उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण विकास बैंक को 424 का लक्ष्य दिया गया है।