फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Ban On Wheat to send Nepal

भारत से नेपाल गेहूं भेजने पर पावंदी

Sun, 15 May 2022 12:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Ban On Wheat to send Nepal
भारत से नेपाल गेहूं भेजने पर पाबंदी
विज्ञापन

सोनौली (महराजगंज )। भारत से नेपाल गेहूं नहीं भेजा जाएगा। इस पर अब पावंदी लगा दी गई है। लेटर ऑफ क्रेडिट के लिए गेहूं के शिपमेंट की अनुमति रहेगी। वित्त वर्ष 2022-23 में गेहूं का निर्यात 100 लाख (10 मिलियन) टन पार कर जाएगा। अब देश में हालात बदल गए हैं। एमएसपी से अधिक कीमत में गेहूं की खरीद और पैदावार में कमी के कारण सरकारी खरीद प्रभावित हुई है। सरकार ने अब गेहूं के निर्यात पर पाबंदी लगा दी है। बाजार में गेहूं न्यूनतम समर्थन मूल्य से अधिक कीमत पर बिक रहा है।13 मई को डायरेक्टर जनरल आफ फॉरेन ट्रेड ने एक नोटिफिकेशन जारी कर बताया कि गेहूं के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जा रही है। इसके बाद सोनौली सीमा पर भारतीय कस्टम ने भारत से नेपाल निर्यात होने वाले गेहूं पर रोक लगा दी है। कस्टम अधीक्षक एसके पटेल ने बताया कि अधिसूचना मिलने के बाद गेहूं के निर्यात पर रोक लगा दी गई है।

-----
सोनौली सीमा पर रोके गए 20 ट्रक
भारत सरकार के अधिसूचना जारी होने के बाद शनिवार को नेपाल जाने के लिए पहुंचे गेहूं लदे करीब 20 ट्रक को कस्टम ने रोक दिया है। सोनौली सीमा से प्रतिदिन 40 से पचास ट्रक गेहूं नेपाल जाता है। व्यापारी सोनौली हरिश्चंद्र जायसवाल ने बताया कि उनका गेहूं से लदा 20 ट्रक पास नहीं हुआ। अन्य व्यापारियों का सोनौली सीमा से प्रतिदिन 40 से पचास ट्रक गेहूं नेपाल जाता है। खनुवा बॉर्डर से गेहूं नेपाल जाता है। वहां भी कस्टम अधिकारियों ने गाड़ियां रोक दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed