फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   bal mela

इस शहर में तुम जैसे दीवाने हजारों हैं...............

Mon, 02 Dec 2019 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
bal mela
पं दीन दयाल इंटर कालेज में बाल मेला में दिप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि संयुक्त श - फोटो : MAHARAJGANJ
इस शहर में तुम जैैसे दीवाने हजारों हैं...
विज्ञापन

फोटो
पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज में बाल मेले में दिखी प्रतिभा, भक्ति व कला की झलक
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजंगज। पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज में सोमवार को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच बाल मेले का आयोजन हुआ। रंगोली व विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। साथ ही सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। आनंद कौशल ने जहां माहौल को भक्तिमय बनाया वहीं रवि सारस्वत ने इस शहर में तुम जैसे दीवाने हजारों हैं... गीत पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर नृत्यकला की झलक दिखाई।
बाल मेले के शुभारंभ अवसर पर अनन्या, शकीना, दीक्षा, मुस्कान, उजाला व आकांक्षा ने सरस्वती वंदना, आंचल यादव व उनकी टीम ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर किया। छात्रावास के बच्चों ने चलत मुसाफिर मोह लियो रे पिंजरे वाली मुनिया... गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। आनंद कौशल ने श्याम के बिना तुम आधे-आधे, राधे-राधे... गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। धोबिया नृत्य में भी कलाकारों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। लखनऊ से आए अतिथि कलाकार रवि सारस्वत ने इन आंखों की मस्ती के मस्ताने हजारों हैं, इन आंखों से बावस्ता अफसाने हजारों है, इस शहर में तुम जैसे दीवाने हजारों हैं... पर नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।
विज्ञापन

मेले का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा विभाग के संयुक्त शिक्षा निदेशक योगेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि आयोजन से प्रतिभाओं को मंच मिलता है। विद्यार्थी आयोजनों का लाभ उठाएं तथा शिक्षा के क्षेत्र में आयाम स्थापित करें। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, अति विशिष्ट अतिथि बीएसए जगदीश शुक्ल तथा माध्यमिक शिक्षा के वित्त एवं लेखाधिकारी दुर्गेश यादव ने भी विचार रखे। अध्यक्षता सिटीजन फोरम के अध्यक्ष डॉ. घनश्याम पांडेय ने जबकि संचालन समशुल हुदा खां ने की। संस्थापक विजय बहादुर सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख मोहन सिंह, प्रधानाचार्य रामइंद्र चक्रवर्ती, आरएन श्रीवास्तव, दुर्गेश सिंह, आकाश सिंह, पशुपति नाथ तिवारी, आत्माराम गुप्त, कृष्णानंद पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
रंगोली में दरख्शा परवीन की टीम को पहला स्थान
रंगोली प्रतियोगिता में कुल 17 टीमों ने हिस्सा लिया जिसमें से दरख्शा परवीन की टीम को पहला, नीतू की टीम को दूसरा तथा शिखा गुप्ता की टीम को तीसरा स्थान मिला। विज्ञान प्रदर्शनी में चंद्रयान टू, पराली निस्तारण, वेस्ट वाटर मैनेजमेंट, सोलर ग्रीन सिटी, आटोमेटिक वाटर स्टेप, ईको बिल्डिंग समेत अन्य मॉडल प्रस्तुत कर बच्चों ने प्रतिभा दिखाई।

------------
मेले में सजी चाट-फुल्की व अन्य दुकानें
कॉलेज परिसर में छात्र-छात्राओं ने चाट, पास्ता, छोला, काफी, टी, चाउमिन, बर्गर समेत अन्य स्टालों को लगाकर लोगों को खूब लुभाया। स्टालों पर बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने बच्चों के बनाए सामग्री का स्वाद चखा तथा मेले की रौनक को बढ़ाने का कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed