{"_id":"5d5062f28ebc3e6ce70aa9af","slug":"bakreed-maharajganj-news-gkp3173850167","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरीद आज, 324 स्थानों पर पढ़ी जाएगी नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरीद आज, 324 स्थानों पर पढ़ी जाएगी नमाज
विज्ञापन
नगर के सक्सेना चौक पर स्थित सेवईं की दुकान से खरीदारी करते लोग।
- फोटो : MAHARAJGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकरीद आज, 324 स्थानों पर पढ़ी जाएगी नमाज
सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, एक प्लाटून पीएससी तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिले के 324 स्थानों पर सोमवार को बकरीद की नमाज पढ़ी जाएगी। नमाज को देखते हुए मस्जिदों व ईदगाहों में साफ-सफाई व अन्य तैयारियों का अंतिम रूप दिया जा रहा है। सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
बकरीद को देखते हुए अल्पसंख्यक समुदाय के लोग रविवार को दिन भर मस्जिदों व ईदगाहों में साफ-सफाई में जुटे रहे। जिले के 90 मस्जिदों व 234 ईदगाहों में सोमवार को पढ़ी जाने वाली नमाज के लिए मस्जिदों में सुरक्षा, सफाई, बिजली और पानी की व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए कोशिश की जाती रही। परिसरों की भी साफ-सफाई कराई गई ताकि लोग आसानी से नमाज पढ़ सकें व उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। नगर के दोनों मस्जिदों में पहुंचकर नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल व अधिशासी अधिकारी राजेश जायसवाल ने सफाई व्यवस्था की हकीकत देखी। इस दौरान नूरआलम, शमशुल हुदा खां, मोईनुद्दीन खां समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ल ने बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है। सभी थाना क्षेत्रों में स्थानीय पुलिस के साथ ही रिक्रूट को भी लगाया गया है। नगर में एक प्लाटून पीएसी भी लगाई गई है।
-------------
बाजारों में दिखी रौनक
बकरीद को लेकर बाजारों में रौनक रही। रविवार को छुट्टी का दिन होने के नाते बड़ी संख्या में लोगों ने खरीददारी की। सेवई, वस्त्र व सौंदर्य प्रसाधन के दुकानों पर भारी भीड़ देखी गई। सभी ने बकरीद को खास बनाने के लिए जमकर खरीदारी की।