फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bakhira pacchi vihar

बखिरा पक्षी विहार को वैश्विक पहचान दिलाएगा वन विभाग

Fri, 13 Sep 2019 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Bakhira pacchi vihar
बखिरा पक्षी विहार को वैश्विक पहचान दिलाएगा वन विभाग
विज्ञापन

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रामशर साइट से जोड़ने के लिए भेजा गया प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग में स्थित बखिरा पक्षी विहार को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने के लिए वन विभाग ने उसे रामशर साइट से जोड़ने का मन बनाया है। वन विभाग ने प्रस्ताव विभागीय मुख्यालय को भेज दिया है। प्रस्ताव मंजूर हुआ तो पर्यटन की दृष्टि से बखिरा की पहचान राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी।

पर्यटन की दृष्टि से आद्र भूमि (वेटलैंड) को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग में बखिरा पक्षी विहार ऐसी जगह है जहां का प्राकृतिक वातावरण बेहतर है। यहां पर अक्तूबर से लेकर फरवरी तक सुदूर क्षेत्र से आकर्षक पक्षियों का आना-जाना लगा रहता है। यहां ठहरने वाला हल्का पानी व उगने वाले धान पक्षियों के लिए मुफीद हैं। शीतकाल में बड़ी संख्या में सैलानी भी वहां आते हैं तथा पक्षियों को देखकर आनंद लेते हैं। इस पक्षी विहार को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए वन विभाग ने इसे रामशर साइट से जोड़ने का मन बनाया है। अभी तक पूरे देश में 27 स्थलों को रामसर साइट से जोड़ा गया है। उत्तर प्रदेश में अभी तक ऊपरी गंगा नदी (ब्रजघाट से नरोरा तक) को ही रामसर साइट के रूप में पहचान मिली है। यदि यह विहार रामसर साइट से जुड़ गया तो उत्तर प्रदेश का पहला पक्षी विहार बनेगा, जिसे रामसर साइट से जुड़ने का गौरव हासिल होगा। रामसर साइट से जुड़ने के उपरांत यहां पर विदेशी पर्यटकों का आवागमन बढ़ेगा। जिसका लाभ व्यवसायिक रूप से यहां के लोगों को मिल सकेगा। डीएफओ पुष्प कुमार के. ने बताया कि यदि बखिरा पक्षी विहार को साइट से जोड़ने का प्रस्ताव मंजूर हो गया तो उसकी पर्यटन व व्यवसायिक दोनों दृष्टि से पहचान बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed