फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bail application of doctor who performed operation instead of surgeon canceled

Maharajganj News: सर्जन की जगह ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर की जमानत अर्जी निरस्त

Thu, 12 Dec 2024 01:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 12 Dec 2024 01:00 PM IST
विज्ञापन
Bail application of doctor who performed operation instead of surgeon canceled
महराजगंज। झूठ बोलकर महिला की बच्चेदानी गांठ का ऑपरेशन करने वाले डॉ. अभिनव सिंह यादव की जमानत अर्जी जिला जज नीरज कुमार ने खारिज कर दी।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष के अनुसार, वादी मुकदमा सोनू कुमार निवासी ग्राम पुरैना थाना श्यामदेउरवा जनपद-महराजगंज द्वारा तीन सितंबर 2022 को 6.11 बजे इस आशय की सूचना दी गई की उसने अपनी मां कुसुम देवी के बच्चेदानी में गांठ होने के वजह से 30 अक्तूबर 2022 को रिषिका हास्पिटल एंड मैटरनिटी सेन्टर सियरहीभार रोड हरपुर जनपद महराजगंज में भर्ती कराया था।
जहां पर अस्पताल के डाॅ. अभिनव सिंह यादव ने उनकी बच्चेदानी की गांठ का आपरेशन सर्जन से कराने के लिए उससे बताया था। लेकिन, सर्जन को न बुलाकर खुद ही उनके द्वारा उसकी मां की बच्चेदानी गांठ का आपरेशन एक सितंबर 2022 को समय करीब 10 बजे दिन में उनके द्वारा किया गया।
विज्ञापन

इससे उसकी मां कुसुम देवी की मृत्यु उसी दिन लगभग 12.30 बजे दिन में हो गई।वादी मुकदमा की उक्त तहरीर के आधार पर थाना श्यामदेउरवा ने हत्या के मामले में केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियुक्त के अधिवक्ता द्वारा तर्क प्रस्तुत किया गया है कि आवेदक अभियुक्त सर्जन नहीं है न ही कुसुम देवी नाम की महिला का आपरेशन उक्त हास्पिटल में हुआ। वादी अपनी माता का आपरेशन नेपाल राष्ट्र के वीरगंज स्थित नारायणी जोनल अस्पताल में अपनी माता कुसुम देवी के सहमति से बच्चेदानी का आपरेशन 28 अक्तूबर 2022 को कराया और पैसे के की कमी के कारण दूसरी दिन कुसुम देवी को लेकर घर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed