फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bail application of accused of rebellion and attempt to murder rejected

Maharajganj News: बलवा व हत्या के प्रयास के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज

Mon, 08 Jan 2024 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 08 Jan 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Bail application of accused of rebellion and attempt to murder rejected
सिद्धार्थनगर। अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश एफटीसी प्रथम हिमांशु दयाल श्रीवास्तव ने हत्या के प्रयास व बलवा के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के खरगवार गांव निवासी सानंद उपाध्याय 22 अक्टूबर से जेल में बंद है। उस पर दो पक्षों के मध्य हुए मारपीट में धारदार हथियार से चोट कारित करते हुए गंभीर रूप से घायल करने के आरोप है।
विज्ञापन


घटना शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के खरगवार गांव में रात के वक्त हुआ था जिसमें दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुआ था। 21 अक्टूबर 2023 की रात देवीशंकर उपाध्याय ने शोहरतगढ़ थाने पर तहरीर दर्ज करवाया। उसने आरोप लगाया कि गांव के पप्पू उर्फ त्रियुगी उपाध्याय, सानंद उपाध्याय, नीरज उपाध्याय व धीरज उपाध्याय एक राय गोलबंद होकर वादी के घर पर आकर जान से मारने की नीयत से फरसा व लाठी डंडा व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। उसके पिता धर्मात्मा उपाध्याय व भाई रमाशंकर उपाध्याय उर्फ सोनू को बुरी तरह से मारने लगे तथा वादी को भी गाली गुप्ता देते हुए लाठी डंडा व फरसा से मारने पीटने लगे व कहने लगे कि आज हम लोग तुम्हारे पूरे परिवार को जान से मार देंगे। शोर मचाने पर गांव मुहल्ले के लोग मौके पर आये और जान बचाई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और विवेचना किया। अभियुक्त सानंद उपाध्याय ने द्वितीय जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल करके कहा कि वह निर्दोष है तथा कोई जुर्म कारित नहीं किया है। वादी मुकदमा व उसके परिजन आपराधिक इतिहास के व्यक्ति हैं तथा रास्ते के विवाद की वजह से वे गोलबंद होकर हम लोगों पर हत्या का प्रयास करते हुए गंभीर रूप से मारपीट करते हुए धमकी दंगा व बलवा कारित किया है। जिसके संबंध में इन पर पहले ही केस दर्ज करवाया गया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के राजनीतिक प्रभाव में आकर केस दर्ज कर लिया। न्यायालय ने दोनों पक्षों की बहस सुनकर जमानत का आधार न पाते हुए खारिज कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed