{"_id":"62dd9a6192a3193516416d16","slug":"bahuuddesheey-kaard-ke-lie-aaj-se-lagega-shivir-karen-aavedan-maharajganj-news-gkp4448248153","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहुउद्देशीय कार्ड के लिए आज से लगेगा शिविर, करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहुउद्देशीय कार्ड के लिए आज से लगेगा शिविर, करें आवेदन
विज्ञापन

दिव्यांगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए यूडीआईडी बनेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। दिव्यांगों को पात्रता के आधार पर योजनाओं का लाभ दिलाने व दिव्यांग पेंशनरों का बहुउद्देशीय कार्ड (यूडीआईडी) बनाने के लिए जिले के सभी ब्लॉकों में शिविर लगाया जाएगा। सोमवार को निचलौल ब्लॉक परिसर में शिविर का शुभारंभ 10.30 बजे होगा।
प्रभारी जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी सुधीर पांडेय ने बताया कि जिले के 12 ब्लॉकों में दिव्यांगों का बहुउद्देशीय कार्ड बनाने के लिए 25 जुलाई से छह अगस्त तक शिविर लगाया जाएगा। इसके तहत 26 जुलाई को मिठौरा, 27 जुलाई को रतनपुर, 28 जुलाई को परतावल, 29 जुलाई को घुघली, 30 जुलाई को सिसवा, एक अगस्त को पनियरा, दो अगस्त को धानी, तीन अगस्त को बृजमनगंज, चार अगस्त को फरेंदा, पांच अगस्त को लक्ष्मीपुर व छह अगस्त को सदर ब्लॉक परिसर में शिविर लगाया जाएगा।
बहुउद्देशीय कार्ड के आवेदन के लिए आवेदकों के पास दिव्यांग प्रमाणपत्र व आधार कार्ड की स्पष्ट छाया प्रति, सादे कागज पर हस्ताक्षर व अंगूठे का निशान, माता-पिता, पति व पत्नी के नाम के साथ-साथ मोबाइल नंबर व एक नवीन फोटो का होना जरूरी है।