{"_id":"62a8d8f52c070d09780fe28d","slug":"bad-systems-maharajganj-news-gkp4403285164","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अस्पताल में 6 दिनों से बंद है अल्ट्रासाउंड जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला अस्पताल में 6 दिनों से बंद है अल्ट्रासाउंड जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला अस्पताल में 6 दिनों से बंद है अल्ट्रासाउंड जांच
गर्भवती महिलाओं को जिला अस्पताल का लगाना पड़ रहा है चक्कर
निजी केंद्रों से 500-600 रुपये में करानी पड़ रही अल्ट्रासाउंड जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिला महिला अस्पताल में काफी जद्दोजहद के बाद अल्ट्रासाउंड जांच शुरू तो हुई, लेकिन पिछले छह दिनों से फिर बंद हो गई है। इस कारण गर्भवती महिलाओं को जिला अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। वहीं, जिला अस्पताल में भीड़ अधिक हो जाने के कारण अधिकतर महिलाओं को निजी केंद्रों से पांच से छह सौ रुपये में अल्ट्रासाउंड जांच करानी पड़ रही है।
अधिकतर गर्भवती महिलाओं का इलाज बिना अल्ट्रासाउंड जांच के नहीं हो पाता है। इस कारण यह एक जरूरी प्रक्रिया है, लेकिन इसकी सुविधा जिला महिला अस्पताल में नहीं होने की वजह से गर्भवती महिलाओं को परेशानी हो रही है। महिला अस्पताल की ओपीडी शुरू होने के लंबे समय बाद अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा 27 मई से शुरू हो पाई थी। अब आठ जून से अल्ट्रासाउंड जांच नहीं हो रही है। इस कारण महिलाओं को जिला अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
वहीं, जिला अस्पताल में भीड़ अधिक होने के कारण अधिकतर महिलाएं निजी सेंटरों से अल्ट्रासाउंड जांच कराने के लिए मजबूर हैं। निजी सेंटरों पर एक बार अल्ट्रासाउंड जांच कराने पर 500-600 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। दूसरी ओर, जिम्मेदार तकनीकी समस्या की बात कर पल्ला झाड़ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक जिस डॉक्टर को अल्ट्रासाउंड करने जिम्मेदारी सौंपी दी है, वह ओपीडी पर ज्यादा ध्यान नहीं देता है। इस कारण अल्ट्रासाउंड होने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
------------
इतने दिनों हुई अल्ट्रासाउंड से जांच
जानकारी के अनुसार 27 मई को 2 महिलाओं की जांच हुई। 28 मई को 22 महिलाओं की जांच की गई। 29 को रविवार होने के कारण बंद था। एक जून को 13, दो जून को 13, तीन को 21, चार को 18, पांच जून को रविवार होने के कारण बंद था। छह मई को 15, सात को 9, आठ को 11 महिलाओं की अल्ट्रासाउंड जांच हुई। इसके बाद से अल्ट्रासाउंड जांच नहीं हो रही है।
---------
बाहर पैसे देकर अल्ट्रासाउंड जांच करानी पड़ रही है। अगर महिला अस्पताल में सुविधा बेहतर ढंग से मिलती तो समस्या नहीं होती। जिला अस्पताल में भीड़ होने से परेशानी होती है।
- शबनम
-----------
जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने के बाद रिपोर्ट मिलने में देरी होती है। जिला अस्पताल में भीड़ अधिक होने के कारण जांच से लेकर रिपोर्ट मिलने तक में समस्या होती है।
- लक्ष्मी शर्मा
-------------------
अल्ट्रासाउंड की सुविधा जिला अस्पताल में है। महिला अस्पताल में भी अल्ट्रासाउंड की सुविधा है। अगर कोई समस्या है तो उसे दूर करने की कोशिश की जाएगी।
- डॉ. एएम भाष्कर, सीएमएस