फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bad Imarti destroyed, four samples sent for testing

Maharajganj News: खराब इमरती नष्ट, चार नमूने जांच के लिए भेजे

Mon, 13 Oct 2025 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 13 Oct 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Bad Imarti destroyed, four samples sent for testing
महराजगंज। दीपावली के त्योहार पर आमजन को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य-पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष अभियान तेज कर दिया है। खाद्य सुरक्षा टीम ने रविवार को कई मिठाई की दुकानों की जांच की। इस दौरान खराब गुणवत्ता वाली मिठाइयों के नमूने लिए गए। करीब आठ किलोग्राम फफूंदी युक्त इमरती को नष्ट कराया गया। कुल चार नमूने जांच के लिए लखनऊ भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आने पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन




अभियान की शुरुआत सिंदुरिया रोड, शिकारपुर से हुई। यहां दुकान का निरीक्षण किया गया। टीम ने यहां खोया और मिल्क केक के नमूने संग्रहित किए। दुकानदार को चेतावनी दी गई कि त्योहार के दौरान स्वच्छता और गुणवत्ता पर कोई समझौता नहीं होगा। इसके बाद टीम नौतनवा क्षेत्र के बरगदवा बाजार पहुंची। यहां मिष्ठान भंडार का निरीक्षण कर लालमोहन का नमूना लिया गया।
विज्ञापन

इसी बाजार में दूसरी मिठाई की दुकान पर कार्रवाई हुई। दुकान से बरामद करीब आठ किलोग्राम रंगीन और फफूंदी लगी इमरती को तत्काल नष्ट कर दिया गया। इसकी अनुमानित कीमत 1200 रुपये बताई जा रही है। पुरैनिया बाजार, नौतनवा में मिष्ठान भंडार का निरीक्षण हुआ। यहां छेना मिठाई का नमूना लिया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंकित सिंह और हंसराज प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed