फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Baba Saheb remembered on Mahaparinirvan Day

Maharajganj News: महापरिनिर्वाण दिवस पर याद किए गए बाबा साहब

Sat, 07 Dec 2024 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Baba Saheb remembered on Mahaparinirvan Day
महराजगंज। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस शुक्रवार को मनाया गया। जगह-जगह आयोजित कार्यक्रमों में वक्ताओं ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों को आत्मसात करने पर जोर दिया।साथ ही उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने सक्सेना चौक के करीब पार्क में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से महाराणा प्रताप इंटरमीडिएट कॉलेज में डॉ. भीमराव आंबेडकरआंबेडकर परिनिर्वाण दिवस को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया गया। मुख्य अतिथि अभाविप के पूर्व कार्यकर्ता धर्मनाथ खरवार एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. दिवाकर सिंह, डॉ. विजय आनंद मिश्रा, अरविंद पटेल ने बाबा साहब के जीवन दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन

शिव नगर वार्ड में कांग्रेसियों ने डॉ. आंबेडकर के परिनिर्माण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया उसके बाद डॉक्टर भीम राव आंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस दौरान आलोक प्रसाद, नूरआलम, चंद्रजीत भारती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने महापरिनिर्वाण दिवस मनाया। जिलाध्यक्ष ने बाबा साहब के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। समाजवादी बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रवण पटेल ने कहा कि बाबा साहब डॉक्टर आंबेडकर के सपनों का भारत बनाना हम समाजवादियों का नैतिक कर्तव्य है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष शत्रुघ्न कनौजिया, देवेंद्र प्रताप शाही, सतीश यादव, यज्ञ दत्त पासवान, भीम यादव व अन्य मौजूद रहे।
सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने अपने बूथ पर डॉ. भीम राव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि डॉ. आंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था। वे भारत के संविधान निर्माता और दलितों के अधिकारों के प्रमुख समर्थक थे।

चौक बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय चौक पर डॉ. आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इस दौरान प्राचार्य लेफ्टिनेंट डॉ. रामपाल यादव, डाॅ. सरोज रंजन आदि मौजूद रहे। दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज में भी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार, भारत रत्न डॉ. भीम राव आंबेडकर महासभा के तत्वावधान में 68वें परिनिर्वाण दिवस पर शुक्रवार को आंबेडकर तिराहे पर कार्यक्रम आयोजित हुआ।विभिन्न राजनैतिक दलों के लोगों ने बाबा साहब के मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीम राव आंबेडकर ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed