फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Baba Kamalnath of Chowk Cantonment received Chaudhary Charan Singh Award

Maharajganj News: चौक छावनी के बाबा कमलनाथ को चौधरी चरण सिंह सम्मान मिला

Thu, 25 Dec 2025 01:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Baba Kamalnath of Chowk Cantonment received Chaudhary Charan Singh Award
चौक बाजार। स्थानीय चौक बाजार के चौक छावनी के किसान बाबा कमलनाथ को धान की सीधी बुवाई में रिकॉर्ड उत्पादन के लिए भारत रत्न चौधरी चरण सिंह सम्मान से नवाजा गया है। इसको लेकर क्षेत्रीय किसानों ने खुशी जताई है। 23 दिसंबर को भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के 123वीं जयंती पर आयोजित किसान सम्मान दिवस पर भारत रत्न चौधरी चरण सिंह किसान सम्मान से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही बाबा कमलनाथ को सम्मानित किया, जिसमें उन्हें एक लाख की धनराशि तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है। इसको लेकर क्षेत्र में खुशी की लहर व्याप्त है। यह सम्मान महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के सदस्य व चौक छावनी के प्रभारी डॉ शैलेंद्र प्रताप सिंह ने प्राप्त किया।गोरखनाथ मठ के कृषि फार्म ओवरी चौक, महराजगंज में 250 एकड़ क्षेत्रफल पर विभिन्न फसलों जैसे धान, गेहूं, गन्ना के साथ-साथ दलहन व तिलहन की खेती करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed