{"_id":"68d3f1f09d1b8fe0eb00697a","slug":"b-pacs-employees-boycotted-the-membership-drive-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-160384-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बी पैक्स कर्मचारियों ने किया सदस्यता अभियान का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बी पैक्स कर्मचारियों ने किया सदस्यता अभियान का बहिष्कार
Wed, 24 Sep 2025 06:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 24 Sep 2025 06:58 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। उत्तर प्रदेश संयुक्त सहकारी समिति कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर में बैठक की। बी पैक्स के सचिवों और कर्मचारियों ने विभाग की ओर से चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के संबंध में चर्चा की।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रदेश यूनियन के नेतृत्व में चल रहे सदस्यता अभियान का पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं या प्रदेश यूनियन की ओर से कोई अग्रिम सूचना नहीं मिलती, तब तक महराजगंज जिला इकाई अभियान का विरोध जारी रखेगी।
बैठक में उपस्थित कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि विभाग की ओर से उन पर किसी भी प्रकार का दबाव बनाया गया या कोई अप्रिय घटना हुई तो इसके लिए विभागीय अधिकारी जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी स्थिति में सभी सचिव और कर्मचारी सामूहिक रूप से इस्तीफा देने के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर प्रदेश यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जवाहर प्रसाद निषाद ने कर्मचारियों की मांगों का पुरजोर समर्थन किया।
बैठक में अध्यक्ष शिवमंगल गुप्ता, उपाध्यक्ष अशोक पांडेय, उपाध्यक्ष रामगोपाल यादव, कोषाध्यक्ष राकेश यादव, जिला महामंत्री मनोज यादव, संघर्ष समिति के अध्यक्ष कनक मिश्रा और मकसूदन पटेल मौजूद रहे।