{"_id":"690fa56bbf02f07b730e21e8","slug":"ayushman-cards-will-be-made-for-the-families-left-out-in-the-villages-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-163617-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गांवों में छूटे परिवारों के बनाए जाएंगे आयुष्मान कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गांवों में छूटे परिवारों के बनाए जाएंगे आयुष्मान कार्ड
विज्ञापन
जिले में 8,11,557 लाभार्थियों का बनाया जा चुका है आयुष्मान कार्ड
महराजगंज। ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे परिवार जो अब तक आयुष्मान भारत योजना से वंचित रह गए हैं, उनके लिए खुशखबरी है। शासन स्तर से मिले निर्देश के तहत अब जिले के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर छूटे हुए पात्र परिवारों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर तैयारी शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना गरीब और कमजोर वर्गों के लिए संचालित की जा रही है। इसके तहत प्रत्येक पात्र परिवार को सालाना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में उपलब्ध कराया जाता है। अब तक जिले में 8,11,557 लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, कई परिवारों के आयुष्मान कार्ड इसलिए नहीं बन सके क्योंकि आधार नंबर या राशन कार्ड में नाम का मिसमैच था, थंब इंप्रेशन नहीं लग पा रहा था या डेटा अपलोड करने में तकनीकी समस्या आ रही थी। इन सभी समस्याओं को देखते हुए शासन ने नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत छूटे हुए परिवारों का पंजीकरण अब स्थानीय हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर ही किया जाएगा।
वर्जन.....
जिले के प्रत्येक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर अब आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। ऐसे लाभार्थी जिनका किसी कारणवश आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाया है, वे अपने निकटतम हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर जाकर कार्ड बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
-डॉ. नीरज कुमार कन्नौजिया, डिप्टी सीएमओ व नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत योजना