फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Ayushman card will also be made for MNREGA workers

Maharajganj News: मनरेगा मजदूरों का भी बनेगा आयुष्मान कार्ड

Fri, 21 Nov 2025 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Ayushman card will also be made for MNREGA workers
महराजगंज। अब मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना) के तहत काम करने वाले मजदूरों का भी आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। शासन स्तर से विशेष निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जिले में 2.86 लाख मनरेगा मजदूर पंजीकृत हैं। शासन स्तर से निर्देश मिला है कि मनरेगा जॉब कार्ड धारकों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के दायरे में तत्काल शामिल किया जाए। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर कैंप लगाए जा रहे हैं। कैंप में मनरेगा मजदूरों का सत्यापन कर गोल्डन कार्ड बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग, ग्राम पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग मिलकर अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मनरेगा मजदूरों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्हें स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करना बेहद जरूरी है। आयुष्मान कार्ड बनने के बाद उन्हें सरकारी सूचीबद्ध अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed