फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Ayodhya police reached Shyamdeurwan to trace the missing girl.

Maharajganj News: लापता युवती का पता लगाने श्यामदेउरवां पहुंची अयोध्या पुलिस

Sun, 28 Jul 2024 09:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 28 Jul 2024 09:32 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya police reached Shyamdeurwan to trace the missing girl.
महराजगंज। अयोध्या जनपद के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली इंटरमीडिएट की छात्रा बीते नौ जनवरी 2024 को घर से स्कूल के लिए निकली और लापता हो गई।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में छात्रा की मां ने बताया कि सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर मेरी बेटी स्कूल जाने के लिए घर से निकली। लगभग 10 बजे उसके स्कूल से फोन आया कि वह एक फाइल लेकर गई है कह दीजिए की जमा कर दे। जब मैंने बताया कि वह स्कूल गई है तो पता चला कि वह स्कूल नहीं पहुंची है। इसके बाद परिजनों ने युवती का पता लगाना शुरू कर दिया। छात्रा की मां ने बीकापुर कोतवाली में अपहरण का केस दर्ज कराया।
विज्ञापन

पुलिस ने केस दर्ज कर छात्रा के मोबाइल का काल डीटेल खंगालना शुरू कर दिया। छात्रा के इंस्टाग्राम आईडी से पता चला कि वह श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक से बात करती थी। युवती का पता लगाने रविवार को अयोध्या जनपद के बीकापुर कोतवाली पुलिस श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल पुलिस चौकी पर पहुंची। स्थानीय पुलिस के साथ उन्होंने युवक का पता लगाना शुरू किया लेकिन पता नहीं चल सका। इसके बाद पुलिस टीम ने युवक के पिता से घंटों पूछताछ की। इसके अलावा उनके जान पहचान वाले लोगों का मोबाइल नंबर दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती का पता लगाने आए उप निरीक्षक अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि आठ माह से छात्रा का पता लगाया जा रहा है। उसके मोबाइल नंबर और इंस्टाग्राम आईडी से जिस नंबर से बातचीत हुई थी। वह परतावल का रहने वाला है। युवती अपने साथ लाखों रुपये के जेवरात व नकदी लेकर युवक के साथ फरार है। उन्हें पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed