{"_id":"6a00e854188e6bb7dd08bff9","slug":"axe-attack-in-land-dispute-fir-registered-against-four-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-176996-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जमीन के विवाद में कुल्हाड़ी से हमला, चार पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जमीन के विवाद में कुल्हाड़ी से हमला, चार पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के कटहरा टोला रामपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित श्रीराम ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसके पटीदार जयराम, अनिल, सरोज तथा ज्ञांती देवी उसके डीह की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे।
श्रीराम ने बताया कि घटना 13 अप्रैल की है। जब उसने जमीन पर कब्जा करने का विरोध किया तो आरोपी पक्ष आगबबूला हो गया। आरोप है कि सभी लोगों ने मिलकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान एक आरोपी ने कुल्हाड़ी से उसके सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से उसे अस्पताल भिजवाया गया। श्रीराम ने 9 मई को थाना कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
तहरीर में उसने बताया कि आरोपी लगातार उसे धमका रहे हैं और जमीन पर अवैध कब्जा करना चाहते हैं। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी जयराम, अनिल, सरोज, ज्ञांती देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।