{"_id":"659fe71193003b540d05a876","slug":"awareness-rally-held-on-prevention-of-human-trafficking-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-13646-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मानव तस्करी पर रोकथाम को लेकर निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मानव तस्करी पर रोकथाम को लेकर निकाली जागरूकता रैली
Thu, 11 Jan 2024 06:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 11 Jan 2024 06:33 PM IST
विज्ञापन
खनुआ। मानव तस्करी व बाल अपराध रोकथाम कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को नौतनवा रेलवे स्टेशन पर एसएसबी, पुलिस व आरपीएफ जवानों ने संयुक्त रूप से जागरूकता रैली निकाली। रैली अटल चौक, घंटाघर चौक, भगतसिंह चौक, गांधी चौक से थाना पहुंच संपन्न हुई। पर्चे बांटकर लोगों को सतर्कता बरतने का सुझाव दिया।
66वीं वाहिनी इंस्पेक्टर एमसी सरकार ने कहा कि सामाजिक व आर्थिक रूप से कठिन परिस्थितियों से जूझ रहे लोगों को कई अपराधिक सोच वाले लोग नौकरी व रुपये का लालच देकर उनका शोषण करते हैं। इसमें महिलाओं व बच्चों को दूसरे शहर ले जाकर बेंच देते हैं। उन्होंने 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रयासरत करने की बात कही। उन्होंने कि यदि दुकानों पर नाबालिग काम करते मिले तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। किसी भी प्रकार के गिरोह का संदेह होने पर पुलिस सहायता 112, चाइल्ड लाइन 1098 व महिला हेल्पलाइन नंबर 181 पर सूचना दें, जिससे समय रहते आरोपितों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस दौरान 66वीं वाहिनी इंस्पेक्टर एमसी सरकार, प्रभारी थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, आरपीएफ चौकी प्रभारी प्रदीप सिंह, एसएसबी के मोहन सिंह, राम कृष्ण, अमन त्रिपाठी मौजूद रहे।