{"_id":"698a459d904f656a7905d6b6","slug":"awareness-about-cyber-crime-maharajganj-news-c-227-1-sgkp1033-153182-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: साइबर अपराध के बारे में किया गया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: साइबर अपराध के बारे में किया गया जागरूक
Tue, 10 Feb 2026 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 10 Feb 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
जोगिया। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवरा बाजार में सशक्तीकरण मिशन शक्ति के तहत जन चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें साइबर क्राइम और महिला संबंधी अपराधों में जानकारी दी गई। अभियान के तहत सोमवार को महिला पुलिस कर्मियों ने विद्यालय में अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। थानाध्यक्ष जोगिया मीरा चौहान ने बताया कि गांव शहर, सड़क या स्कूल कहीं भी छात्राओं को डरने की जरूरत नहीं है। किसी व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत, 112, 1090 या स्थानीय पुलिस को सूचना दें। सशक्तीकरण और महिला संबंधी अपराधों के रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी गई। साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में गांव के लोगों को जानकारी देते हुए एनसीपीआर पोर्टल एवं बैंक संबंधी होने वाले फ्रॉड के बारे में बताया, इससे बचाव की जानकारी दी गई।
इस दौरान छात्राओं को मिशन शक्ति बुकलेट वितरित किए गए। इस दौरान उप निरीक्षक आनंद शाही, प्रदीप उपाध्याय, पूजा यादव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
इस दौरान छात्राओं को मिशन शक्ति बुकलेट वितरित किए गए। इस दौरान उप निरीक्षक आनंद शाही, प्रदीप उपाध्याय, पूजा यादव आदि मौजूद रहीं।