फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   award ceremony in mahrajgang mahostava

प्रतिभाओं को मिला सम्मान, खिले चेहरे

Tue, 04 Oct 2022 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
award ceremony in mahrajgang mahostava
पीजी कालेज ग्राउंड पर आयोजित महोत्सव में प्रतिभाग करने वाले छात्रो को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित - फोटो : MAHARAJGANJ
प्रतिभाओं को मिला सम्मान, खिले चेहरे
विज्ञापन

महराजगंज महोत्सव के प्रतिभागी बच्चों व सहयोगी लोगों को केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने किया सम्मानित
संवाद न्यूूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में सफलतापूर्वक संपन्न हुए तीन दिवसीय महराजगंज महोत्सव के विभिन्न आयोजनों में प्रतिभागी विद्यार्थियों व महोत्सव को सफल बनाने में सहयोगियों को केंद्रीय वित्तराज्य मंत्री ने सम्मानित किया। पुरस्कार पाकर होनहार विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे।
जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में महोत्सव के होनहार विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित करते हुए केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि समग्र प्रयास से महोत्सव ऐतिहासिक व अभूतपूर्व रहा। मेधावी विद्यार्थियों ने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाकर मेहनत को दर्शाने का कार्य किया। अन्य वर्ग के लोगों ने भी बेहतर सहभागिता से अपनी महत्ता को प्रदर्शित किया। मीडिया ने भी सकारात्मक ढंग से कार्यक्रम का प्रस्तुतीकरण किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहित किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने कहा कि जिले मेें प्रतिभाशाली विद्यार्थी मौजूद हैं, इसे मंच मिलने पर उन्होंने साबित भी कर दिया। इस दौरान सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, जिला पंचायत अध्यक्ष रविंकात पटेल, जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास, अपर एसडीएम मदनमोहन वर्मा, विंध्यवासिनी सिंह, विमल पांडेय समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले इन स्कूलों के मेधावी हुए पुरस्कृत
तीन दिवसीय महोत्सव में मनमोहक प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले आरएस पब्लिक स्कूल, पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज, पैरामाउंड एकेडमी, कंपोजिट विद्यालय गिरहिया, सिटी मांटेसरी स्कूल, एक्सीलेंट स्कूल, बजरंगी सिंह इंटर कॉलेज, आरके सनशाइन, जीएसवीएस, साधुशरण भारद्वाज, पूर्व माध्यमिक विद्यालय जड़ार, हालमार्क, दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज, जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, मलवरी कान्वेंट स्कूल, कंपोजिट विद्यालय बागापार, महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज, कास्मोपोलिटन स्कूल, आक्सफोर्ड, एक्सीलेंट स्कूल, लिटिल फ्लावर स्कूल, जेके मांटेसरी, सोनपति देवी महिला महाविद्यालय, सेंट जोसेफ स्कूल, टैगोर इंटर कॉलेज, प्रेमलाल सिंहानिया इंटर कॉलेज, शकुंतला विद्या मंदिर स्कूल के मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञान प्रश्नोत्तरी व रंगोली के मेधावी हुए पुरस्कृत
महोत्सव स्थल पर आयोजित विज्ञान प्रश्नोत्तरी में प्रश्नों का बेहतर जवाब देखते हुए आरके सनशाइन स्कूल ने पहला, दिग्विजय नाथ इंटर कॉलेज ने दूसरा, हाजी अजहर खां इंटर कॉलेज ने तीसरा तथा कंपोजिट स्कूल बंजारी पट्टी की टीम ने चौथा स्थान प्राप्त किया। इनके मेधावियों को पुरस्कृत किया गया। वहीं, पहले दिन आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली सभी टीमों के बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
स्थानीय कलाकार भी हुए सम्मानित
स्थानीय कलाकारों में कैलाश रसिया, सुजीत, श्रीराम, संतोष, गुड्डू, राजकुमार, परशुराम, रघुवीर, विद्यासागर, नेहा चौहान, सुमन, ओमप्रकाश यादव, कृष्णा पटेल, मोहन, राजाराम भारती, रोशनी, सीमा गुप्ता, शिप्रा राज समेत 26 कलाकारों को सम्मानित किया गया।
प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी हुए सम्मानित
कार्यक्रम के आयोजन में अहम भूमिका निभाने वाले अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज वर्मा, प्रशिक्षु एसडीएम अमित गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, बीएसए आशीष सिंह, सहायक निबंधक सवींद्र सिंह, सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि, सूचना विज्ञान अधिकारी मनोज कुमार, उपायुक्त उद्यम अभिषेक प्रियदर्शी, दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी शांतप्रकाश श्रीवास्तव, अधिशासी अधिकारी आलोक सिंह, प्रोबेशन अधिकारी डीसी त्रिपाठी, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया लाल यादव के साथ ही जिलाधिकारी के व्यैक्तिक सहायक रामप्रवेश सिंह को भी सम्मानित किया गया। पुलिस विभाग से अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार समेत पुलिस उपाधीक्षक सुनील दत्त दुबे, सूर्यबली व अजय सिंह चौहान के साथ ही पुलिस व महिला थाने की पुलिसकर्मी भी सम्मानित हुए।

सफाई कर्मियों व आयोजन समिति के सदस्यों को भी मिला सम्मान
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने आयोजन स्थल पर सफाई व्यवस्था में लगे पालिका के सफाईकर्मियों की टीम को सम्मानित किया। इसके उपरांत आयोजन समिति के सदस्य जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज के प्रबंधक डॉ. बलराम भट्ट, विंध्यवासिनी सिंह, विमल पांडेय, अमरेद्र शर्मा समेत अन्य लोगों व मीडिया कर्मियों को भी सम्मानित किया गया। वहीं, केएमसी डिजीटल अस्पताल के ओएसडी डॉ. देव को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed