फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Awaiting financial approval for beautification of the pond

Maharajganj News: पोखरे का सुंदरीकरण कराने के लिए वित्तीय स्वीकृत का इंतजार

Sun, 11 Feb 2024 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 11 Feb 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Awaiting financial approval for beautification of the pond
महराजगंज। शहर में काशीराम आवास के पास पोखरे का सुंदरीकरण करने का प्रस्ताव बनाकर अधिकारी खामोश हो गए। अभी तक योजना पर काम शुरू नहीं हुआ है। बजट बनाकर प्रस्ताव भेज दिया गया है। वित्तीय स्वीकृति का इंतजार किया जा रहा है। इससे जुड़ी अन्य जरूरी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
विज्ञापन

शहर में कांशीराम आवास के पास बने पोखरे की तस्वीर बदलने की योजना गति नहीं पकड़ पा रही है। दावा किया गया था की लोग नौकायन से लेकर रंगीन फौव्वारे का लुत्फ उठा सकेंगे। इसके विकास के लिए तीन करोड़ रुपये की योजना बनी है। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत इस पोखरे का सुंदरीकरण कराने की व्यवस्था है। यह पोखरा शहर में भाजपा कार्यालय के पास है। पोखरा समेत खाली क्षेत्र करीब एक एकड़ में है। वर्तमान में पोखरा बिलकुल सामान्य है। यहां कोई खास सुविधा नहीं है। किनारे-किनारे दो चार बेंच लगे हैं। इस पोखरे के करीब ही रिसॉर्ट बना है। नगर पालिका ने इस इलाके को शहर का आकर्षक स्थल बनाने की योजना तैयार की, लेकिन इसमें तेजी नहीं दिख रही है। शहर के 25 मोहल्लों की करीब 60,000 की आबादी को इससे फायदा होगा। पोखरे पर आने वाले न सिर्फ नौकायन कर सकेंगे बल्कि पोखरे में बनने वाले फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में मनपसंद व्यंजन का आनंद भी उठा सकेंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार मिश्रा ने बताया कि वित्तिय स्वीकृत में फाइल लगी है। जल्दी पास होने की उम्मीद है। अन्य जरूरी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। आने वाले दिनों में सेल्फी प्वाइंट, वेंडिंग जोन, फूड जोन, सीटिंग जोन, फ्लोटिंग रेस्टोरेंट व दो पैडल बोट की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed