फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   avoid telling the situation

Maharajganj News: हालात बयां कर रहे बचने के लिए किया होगा संघर्ष

Wed, 21 Jun 2023 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 21 Jun 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
avoid telling the situation
सोमवार की सुबह गुरचिहा गांव में मिला था लहूलुहान युवक का शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरेंदा। कोल्हुई थाना क्षेत्र के गुरचिहा गांव के पास सोमवार को 30 वर्षीय दिनेश का शव खून से लथपथ मिला था। मौका-ए-वारदात के हालात दिखकर लगता है कि उसने बचने के लिए खूब संघर्ष किया होगा। खून से लथपथ शव हत्यारों की बेरहमी को भी बयां कर रहे थे। घटना को किसने अंजाम दिया, यह सभी के जेहन में चल रहा है। जब वह तीन वर्षों से घर नहीं आया था, पत्नी व बच्चों के साथ पंजाब में रहकर गुजर बसर कर रहा था तो उसके जान के दुश्मन कौन हैं, यह पुलिस के लिए भी चुनौती बन गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण स्पष्ट न होने से लोग तरह-तरह की आशंका जता रहे हैं।
कोल्हुई थाना क्षेत्र के कम्हरिया बुजुर्ग निवासी दिनेश गुप्ता का शव ससुराल के गांव से करीब डेढ़ किमी दूरी पर मिला तो सभी लोग दंग रह गए। परिजनों को दिनेश के आने की भनक तक नहीं थी। वह ससुराल आता-जाता था। परिजन ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। जबकि ससुराल के लोग दिनेश के आने की जानकारी नहीं होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

दिनेश के शव के कुछ ही दूरी पर सल्फास की खाली पुड़िया मिली थी। उसका शरीर मिट्टी व खून से सना था। लग रहा था कि युवक की हत्या बेरहमी से की गई हो। मुंह, आंख व कान से खून निकला हुआ था। मौके पर जो तस्वीर दिखी, उससे प्रतीत हो रहा है कि दिनेश ने बचाव के लिए मशक्कत की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोल्हुई के थानाध्यक्ष महेंद्र यादव ने बताया कि मौत का कारण स्पष्ट न होने से विसरा सुरक्षित किया गया है। तहरीर के अनुसार, जरूरी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed