फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Availability at the center when the completion of four years

केंद्र में चार साल पूरे होने पर गिनाईं उपलबि्धयां

Mon, 28 May 2018 12:22 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Mon, 28 May 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
Availability at the center when the completion of four years
केंद्र में चार साल पूरे होने पर गिनाईं उपलबि्धयां - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर आंबेडकर पार्क में भारतीय जनता पार्टी की जिला कमेटी के तत्वावधान में गौरवशाली चार वर्ष संपूर्ण विकास यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। विकास पुस्तिका का विमोचन भी किया गया।  
विज्ञापन


 भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर क्षेत्र के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश का गौरव पूरी दुनिया में बढ़ा है।  जहां वाह्य शक्तियों को परास्त करने का कार्य सर्जिकल स्ट्राइक के माध्यम से हुआ, वहीं देश के भीतर 4 लेन, 6 लेन व 14 लेन की सड़कों का निर्माण शुरू किया गया। देश के गरीबों की चिंता करते हुए गरीबों को घर, शौचालय, बिजली उपलब्ध कराने का काम हो रहा है।  सांसद पंकज चौधरी ने कहा कि सरकार ने अपने स्वर्णिम चार साल का रिपोर्ट कार्ड देश की जनता के सामने रखा है। इसके पूर्व किसी सरकार की हिम्मत नहीं थी। तीन साल तक प्रदेश में विपक्ष की सरकार थी, विकास कार्य को गति नहीं मिल पा रही थी। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनते ही विकास कार्य ने प्रदेश में गति पकड़ी। जनपद में भी विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। गोरखपुर से ठूठीबारी नेशनल हाईवे स्वीकृत हुई।  फरेंदा विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि सपा व बसपा शासन काल में जनपद की सड़कों पर चल पाना दूभर था। बिजली मिलती नहीं थी, गरीब घर की महिलाओं को शौच के लिए अंधेरा होने का इंतजार करना पड़ता था। गरीब महिलाओं को लकड़ी या पुआल पर खाना बनाना पड़ता था। सबका साथ सबका विकास के संकल्प के साथ कार्य करते हुए मोदी सरकार ने सबको बराबर पर ला खड़ा किया है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चौधरी शिवेंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी, जिला महामंत्री प्रमोद त्रिपाठी, परदेसी रविदास, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, जिला विस्तारक आनंद, जिला उपाध्यक्ष अरुणेश शुक्ल, अंगद गुप्त, मधुर सिंह, हरिश्चन्द्र सोनकर, निर्भय सिंह, योगेंद्र यादव, शम्भू वर्मा, विवेका पांडेय ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ल ने समापन करते हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष दिलीप शर्मा, राजेश यादव, गुलाब चौरसिया, सुरेंदर पांडेय, जगदीश मल्ल, जयप्रकाश पटेल, इंदरजीत चौधरी, राम कोमल चौधरी, नन्हे सिंह, शेषनाथ सिंह, राधारमण शुक्ल, दिनेश जायसवाल,  तारा देवी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed