फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   avaidh sambandh ke maamale mein do pakshon mein maarapeet

अवैध संबंध के मामले में दो पक्षों में मारपीट

Wed, 02 Jun 2021 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
avaidh sambandh ke maamale mein do pakshon mein maarapeet
अवैध संबंध के मामले में दो पक्षों में मारपीट
विज्ञापन

तमंचा लहराने का आरोप, पुलिस पूछताछ करने में जुटी
परतावल (महराजगंज)। श्यामदेउरवां थानाक्षेत्र के एक गांव में बुधवार सुबह अवैध संबंध को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि एक युवक खुलेआम तमंचा लहराते हुए गोली मारने की धमकी देने लगा। हालांकि पुलिस तमंचा वाली घटना को झूठा बता रही है।

क्षेत्र के एक गांव की महिला की शादी गोरखपुर जिले के एक गांव में हुई है। उसके तीन बेटे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि महिला का संबंध गांव के एक व्यक्ति से है। इस बात को लेकर उस व्यक्ति की पत्नी से हमेशा लड़ाई होती है। बुधवार को उसकी पत्नी गोरखपुर क्षेत्र की महिला को फोन कर पति से संबंध समाप्त करने की बात कह रही थी। इसी बात पर दोनों महिलाओं में बहस हो गईं। कुछ ही देर बाद गोरखपुर जिले की एक गांव की महिला तीनों बेटों व चार अन्य महिलाओं के साथ श्यामदेउरवां थानाक्षेत्र के एक गांव में उस व्यक्ति के घर पहुंच गई। दोनों के बीच लड़ाई-झगड़ा शुरू हो गया। शोर सुनकर गांव के लोग एकत्र हो गए। लोगों ने बताया कि महिला का एक बेटा तमंचा लिए था जो हवा में लहराते हुए गोली मारने की धमकी दे रहा था। उसकी इस हरकत को देखकर गांव के लोगों ने उसे पकड़ लिया और धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। इंस्पेक्टर सुनील कुमार राय ने दोनों पक्षों को थाने पर बुलाने की पुष्टि की है। हालांकि तमंचा लहराने की बात निराधार है। सीओ सदर अजय चौहान ने बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed