{"_id":"67dc6897524226c0ba062df1","slug":"auto-drivers-are-arbitraryquarrels-over-fares-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-145033-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ऑटो चालकों की मनमानी...किराए के लिए किचकिच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ऑटो चालकों की मनमानी...किराए के लिए किचकिच
Fri, 21 Mar 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 21 Mar 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
निचलौल शहर के चिउटहा मार्ग स्थित ऑटो स्टैंड पर खड़े ऑटो।
निचलौल। ऑटो चालकों की मनमानी से निचलौल से चिउटहा, बलुहीधुस होते हुए पुरैना जाने वाले यात्रियों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। इस रूट पर ऑटो चालक मनमाने ढंग से किराया वसूल रहे हैं। इससे रोजाना यात्रियों से किचकिच होती है। इतना ही नहीं दिन ढलने के बाद वाहन भी नहीं मिलते हैं। ऐसे में लोगों को मोटी रकम खर्च कर वाहन बुक कर सफर करना पड़ता है।
बृहस्पतिवार को शहर के चिउटहा सड़क स्थित ऑटो स्टैंड पर यात्रा के लिए खड़े लालू यादव, कलावती देवी, विनोद आदि ने बातचीत में बताया कि इस सड़क पर रोडवेज बस की सुविधा नहीं है। यहां से सफर करने के लिए निजी बस और ऑटो का सहारा लेना पड़ता है। इस सड़क से सिसवा, सिंदुरिया, शिकारपुर, परतावल, घुघली जाने के लिए यात्रियों की भारी भीड़ रहती है।
इसका फायदा उठाते हुए निजी वाहन चालक यात्रियों के साथ मनमाना कर निचलौल से करीब 12 किलोमीटर दूर चिउटहा के लिए 30 रुपये, जबकि 15 किलोमीटर दूर बलुहीधूस के लिए 40 रुपये, वहीं 30 किलोमीटर दूर पुरैना के लिए 60 रुपये किराया वसूल कर रहे हैं। जरूरत पड़ने पर दिन ढलते ही शहर से इन स्थानों पर पहुंचने के लिए कोई वाहन उपलब्ध नहीं रहते हैं। ऐसे में उन्हें मोटी रकम चुकता कर वाहन बुक करना पड़ता है। उसके बाद लोग जरूरी कार्य के लिए सफर करते हैं। ऐसे में यात्रियों को आर्थिक परेशानियां भी झेलनी पड़ती हैं।
विज्ञापन
वहीं परिवहन विभाग की ओर से यात्री भार कम होने की बात कहकर इस सड़क पर बसों का संचालन नहीं कराया जाता है। एआरएम सर्वजीत वर्मा ने बताया कि कई रूटों पर रोडवेज बस का संचालन कराया जा रहा है। जल्द समस्याओं का समाधान करा दिया जाएगा।