फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   auto colided to truck, three died

खड़े ट्रक से टकराया ऑटो, बच्ची समेत तीन की मौत

Mon, 21 Mar 2022 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
auto colided to truck, three died
खड़े ट्रक से टकराया ऑटो, बच्ची समेत तीन की मौत
विज्ञापन

परसा मलिक। नौतनवां की तरफ से सवारी लेकर आ रहा तेज रफ्तार ऑटो शनिवार रात सोनौली कोतवाली के सामने बाईपास पर खड़े ट्रक से टकरा गया। हादसे में एक बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शनिवार रात करीब नौ बजे एक ऑटो नौतनवां से सवारी लेकर तेज रफ्तार से आ रहा था। सोनौली कोतवाली के पास बाईपास पर ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क के पास खड़े ट्रक से टकरा गया। ट्रक से टक्कर के बाद ऑटो क्षतिग्रस्त होकर पलट गया। ऑटो में सवार बेमुआ पेआऊर कन्नौर केरला निवासी संतोष मैथ्यू 47 की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य सवारों को अस्पताल ले जाया गया। रतनपुर सीएचसी पहुंचते ही शांति नगर वार्ड नंबर 13 भैरहवा नेपाल निवासी सुबाष (50) की भी मौत हो गई। वहीं, जुगौली सोनौली निवासी मोहम्मदीन की चार वर्षीय पुत्री महजवी ने नौतनवां स्थित एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल मंजू कुर्मी (18) और परमशीला का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। सोनौली कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दुर्घटना में घायल बाइक सवार मौत
परसा मलिक। थाना क्षेत्र के बेलभार गांव के पास शनिवार को बाइक सवार प्रिंस कसौधन निवासी भगवानपुर अनियंत्रित होकर गिर गया था। घायल प्रिंस को रतनपुर सीएचसी पहुंचाया गया। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां देर रात उसकी मौत हो गई। रविवार को परिजन शव लेकर घर पहुंचे। मृतक की माता सीमा, भाई रंजीत, बहन प्रियंका का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed