{"_id":"65de493038d2508e0a0fdb46","slug":"attempt-to-rape-an-innocent-child-accused-arrested-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-116705-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
Wed, 28 Feb 2024 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 28 Feb 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
निचलौल। भारत-नेपाल सरहद से सटे एक गांव में सोमवार को युवक ने गन्ने के खेत में ले जाकर मासूम से दुष्कर्म की कोशिश की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया।
पुलिस चौकी प्रभारी शीतलापुर के उपनिरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह की ओर से उप जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में दी गई चालान रिपोर्ट के मुताबिक एक गांव में एक युवक आठ साल की मासूम को बहला-फुसलाकर गन्ने के खेत में लेकर चला गया। जहां मासूम के साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। मासूम की चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने मासूम को उसके चंगुल से छुड़ाकर आरोपी को पकड़ लिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। उप जिला मजिस्ट्रेट मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस के रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी को जेल भेज दिया गया है।