{"_id":"6a6a5e6ae861b02c800f36f6","slug":"attempt-to-lure-and-take-minor-female-student-to-nepal-foiled-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-182240-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर नेपाल ले जाने की कोशिश नाकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर नेपाल ले जाने की कोशिश नाकाम
विज्ञापन
एसएसबी की सतर्कता से टली बड़ी वारदात, पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज
मंगलवार को एसएसबी ने छात्रा से पूछताछ के बाद परिजन को दी जानकारी
मिठौरा। चौक थाना क्षेत्र की एक नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर सीमा पार नेपाल ले जाने की साजिश को सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने मंगलवार को नाकाम कर दिया। मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर चौक पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, चौक थाना क्षेत्र निवासिनी छात्रा (16) 28 जुलाई की सुबह करीब नौ बजे चौक बाजार स्थित विद्यालय के लिए घर से निकली थी। आरोप है कि पहले से घात लगाए बैठे मनौवर अली, निवासी खोस्टा थाना चौक ने छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर नेपाल की ओर लेकर चल पड़ा।
परिजन के अनुसार जब काफी देर तक छात्रा विद्यालय नहीं पहुंची और घर भी नहीं लौटी तो परिवार के लोग परेशान हो गए। इसी बीच ठूठीबारी स्थित भारत-नेपाल सीमा पर ड्यूटी कर रहे एसएसबी जवानों की नजर युवक और छात्रा पर पड़ी। पूछताछ के दौरान छात्रा के जवाब संदिग्ध लगे तो जवानों ने दोनों को रोक लिया। जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर एसएसबी ने तत्काल छात्रा के परिजन को सूचना दी। सूचना मिलते ही छात्रा के पिता ठूठीबारी पहुंचे, जहां एसएसबी ने आवश्यक पूछताछ के बाद छात्रा को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
बुधवार को पीड़िता के पिता ने चौक थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी और आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर नेपाल ले जाया जा रहा था। उन्होंने आशंका जताई कि यदि एसएसबी जवान समय पर हस्तक्षेप नहीं करते तो बेटी के साथ कोई गंभीर अपराध हो सकता था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पीड़िता की मेडिकल जांच पुलिस करा रही है। इसके बाद बयान दर्ज किया जाएगा।
वहीं पुलिस सीमा पर मौजूद एसएसबी जवानों से भी जानकारी जुटाकर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में लगी है। मोबाइल कॉल डिटेल, दोनों की लोकेशन और अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है ताकि मामले की वास्तविकता सामने आ सके।
एसओ चौक मनीष पटेल ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर अभियोग दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण एवं बयान दर्ज कराए जा रहे हैं। प्राप्त साक्ष्यों और विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।