फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Attempt to kidnap teenager, report

Maharajganj News: किशोरी को भगाने की कोशिश, रिपोर्ट

Mon, 25 May 2026 01:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Attempt to kidnap teenager, report
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत निवासी महिला ने दूसरे गांव के युवक पर अपनी नाबालिग लड़की को भगाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। महिला ने तहरीर में लिखा है कि शुक्रवार की रात करीब 12 बजे गोरखपुर जनपद के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र निवासी रामकेश उसकी 16 वर्षीया बेटी को बहला-फुसलाकर कर ले जा रहा था। रात में जब महिला की नींद खुली तो गांव वालों के सहयोग से उसे गांव के बाहर पकड़कर लड़की को छुड़ा लिया गया लेकिन युवक मौका पाकर भाग गया। इसके बाद महिला ने अपनी लड़की को साथ ले जाकर थाने में तहरीर दी। एसओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि रामकेश के खिलाफ अपहरण जैसी गंभीर धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed