फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Attempt to burn wife, case against five

Maharajganj News: पत्नी को जलाने का प्रयास, पांच पर केस

Wed, 31 Jan 2024 06:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 31 Jan 2024 06:57 PM IST
विज्ञापन
Attempt to burn wife, case against five
महराजगंज। विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज के लिए जिंदा जलाने के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोठीभार थाना क्षेत्र निवासी राधा सोनी ने बताया कि उसकी शादी 13 दिसंबर 2021 को बरगदवा निवासी अर्जुन वर्मा के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन तक सब कुछ ठीक था। आरोप लगाया कि कुछ दिन बाद दहेज के लिए ससुराल वाले मारने-पीटने लगे। कुछ माह बाद मायके चली गई। मायके आने के बाद पति ने कभी फोन नहीं किया। आरोप लगाया कि पति का संबंध मेरी जेठानी से है। 15 जनवरी की रात पति ने अपनी भाभी से बात करने के बाद मेरी पिटाई कर दी। कुछ ही देर में चांदनी वर्मा, मनीष वर्मा, राधिका देवी, राजेन्द्र वर्मा भी आ गए। जेठ ने मुझे जलाने के लिए पति को डीजल दे दिया। जलाने का प्रयास करते समय घर में लगा सायरन बजने लगा। इसके बाद उन्होंने मुझे छोड़ दिया। थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि पति अर्जुन, जेठानी राधिका, जेठ राजेंद्र, चांदनी व मनीष के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed