फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ATMs can become the cause of infection

एटीएम बन सकते हैं संक्रमण का कारण

Sat, 08 May 2021 11:14 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
ATMs can become the cause of infection
एटीएम बन सकते हैं संक्रमण का कारण
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में संचालित होने वाले एटीएम भी संक्रमण का कारण बन सकते हैं। संचालित होने वाले एटीएम में जहां बैंकों के जिम्मेदार सैनिटाइजर का प्रबंध नहीं कर सके हैं, वहीं, सामाजिक ड्यूटी का पालन करने में एटीएम कार्ड धारक भी गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। जिले में कुल लगभग 100 से अधिक एटीएम संचालित हैं। इनमें से लगभग 70 ग्रामीण क्षेत्रों में तथा शेष नगरीय क्षेत्रों में संचालित हैं।
कोरोना के बढ़ते संक्रमण से बचाव को लेकर लोगों को बार-बार हाथ सैनिटाइज करने, मास्क पहनने व सामाजिक दूरी का पालन करने को कहा जा रहा है। एटीएम में बड़ी संख्या में लोग आते हैं ऐसे में वहां पर अनिवार्य रूप से सैनिटाइजर रखा जाना चाहिए। बैंक के जिम्मेदार इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, जिससे संक्रमण बढ़ने का खतरा भी है। शनिवार को बैंक की बंदी के दौरान नगर के अधिकतर एटीएम पर भीड़ दिखी मगर एचडीएफसी को छोड़कर अन्य खुले एटीएम में सैनिटाइजर का प्रबंध नहीं दिखा। एटीएम कार्ड धारक सन्नी ने कहा कि बैंक द्वारा भी बचाव को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। मार्गदर्शी बैंक के मुख्य प्रबंधक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि बैंकों के जिम्मेदारों को सैनिटाइजर आदि का प्रबंध अनिवार्य रूप से करना चाहिए।
विज्ञापन

एटीएम कार्ड धारकों को भी बरतनी चाहिए सतर्कता
एटीएम में धन निकासी अथवा जमा करने पहुंचने वाले लोगों को भी इस संक्रमण काल में बचाव को लेकर विशेष सतर्कता दिखानी चाहिए। उन्हें मास्क लगाने के साथ ही सामाजिक दूरी के पालन पर जोर देना चाहिए। घर से बाहर निकलने की दशा में सैनिटाइजर की छोटी शीशी भी साथ में जरूर रखनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed