फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Athletes who performed well in athletics were awarded

Maharajganj News: एथलेटिक्स में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी पुरस्कृत

Mon, 08 Dec 2025 02:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Athletes who performed well in athletics were awarded
महराजगंज। जिला एथलेटिक्स संघ महराजगंज की ओर से महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में अस्मिता महिला एथलेटिक्स लीग का पुरस्कार वितरण समारोह रविवार को हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि पंकज कुमार विश्वास ने खिलाड़ियों के उत्साह संवर्धन किया।
विज्ञापन

जिला एथलेटिक्स संघ के चेयरमैन दिलीप शुक्ला ने बताया कि अंडर 14 ट्रायथलन ए वर्ग में अनामिका प्रथम, उजाला द्वितीय, अर्चिशा त्रिपाठी तृतीय स्थान पर रहीं। ट्रायथलन बी एवं सी में रोजीना प्रथम, निरमा द्वितीय, अन्नू तृतीय और प्रिया प्रथम, खुशी द्वितीय, मोनी गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं। साइसा, नेहा, लक्ष्मी मिश्रा को भी क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

अंडर 16 वर्ग में 60 मीटर दौड़ में रिंका, 600 मीटर में करिश्मा, लांग जम्प में आरुषि, डिस्कस में चंद्रकली, प्रिया पांडेय, विंध्यवासिनी, जेवलिन में प्रिया पांडेय, खुशी, रिंका को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान डॉ. सत्यप्रकाश त्रिपाठी, अध्यक्ष राघवेश त्रिपाठी, हरिकेश सिंह, शैलेश पांडेय, हेमंत तिवारी, राजेश तिवारी, अजय वर्मा, कमलेश वर्मा मौजूद रहे। संघ के सचिव अमित कुमार तिवारी ने सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed