फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Asthma problems increased due to increasing cold, 19 patients arrived

Maharajganj News: बढ़ती ठंड से अस्थमा की परेशानी बढ़ी, पहुंचे 19 रोगी

Wed, 03 Dec 2025 02:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Asthma problems increased due to increasing cold, 19 patients arrived
खांसी के साथ साथ सीने में जकड़न की बढ़ी दिक्कत
विज्ञापन

मंगलवार 625 रोगियों का जिला अस्पताल में उपचार
महराजगंज। लुढ़कता तापमान अस्थमा व सांस के रोगियों की समस्या बढ़ा रहा है। खांसी के साथ सीने में जकड़न व दर्द की समस्या उत्पन्न हो रही। इसकी चपेट में अधिक उम्र वाले मरीज आ रहे हैं। मंगलवार को 19 मरीज जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे। इनकी जांच रिपोर्ट देखकर चिकित्सकों ने सावधानी बरतने की सलाह दी है।

मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 625 मरीजों का उपचार हुआ। फ्लू, कोल्ड डायरिया, बुखार व त्वचा रोगों के साथ अस्थमा के मरीज भी दिखे। अस्थमा रोगियों को डॉ. रंजन मिश्रा ने रिपोर्ट देखकर दवा परामर्श व एहतियात बरतने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि सांस लेने में कठिनाई, खांसी, सीने में जकड़न व दर्द, सांस लेते समय गले से आवाज आना अस्थमा के लक्षण हैं। ऐसे मरीजों को प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए खानपान सुधारना आवश्यक है। बताया कि प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए रात को सोते समय गुनगुने दूध में एक चम्मच हल्दी मिलाकर लेने की जरूरत है। इससे ठंड चेस्ट की तरफ बढ़ने से रुकेगी। हाईबीपी है तो अतिरिक्त सावधानी बरतें क्योंकि ऐसे मरीजों को सांस की समस्या खतरा सर्वाधिक होता है। फुल आस्तीन के गर्म कपड़े पहनें और मौसम ठंडा होने पर घर से बाहर निकलने से परहेज करें।
विज्ञापन

-------------
ऐसे रखें बचाव
- खांसते व छींकते समय मुंह नाक पर रुमाल रखें।
- गर्म पेय पदार्थ लें। अदरक, लौंग, तुलसी पत्र निर्मित काढ़ा फायदा पहुंचा सकता है।
- घर से बाहर निकलते समय मास्क जरूर लगाएं।
- नियमित हल्का व्यायाम करें जिससे शरीर गर्म बना रह सके।
- बिना चिकित्सक से परामर्श लिए किसी तरह का उपचार न प्रारंभ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed