फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Assessor's claims reversed

Maharajganj News: मतदान से पहल आकलन करने वालों के दावे उलट गए

Sun, 14 May 2023 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
Assessor's claims reversed
मतदान के बाद भाजपा की झोली जा रही थीं आठ नगर पंचायत में से पांच सीटें, मिली मजह तीन
विज्ञापन

कांग्रेस ने भी दर्ज कराई उपस्थित
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नगर निकाय चुनाव से पहले आकलन करने वालों के दावे उलट गए। कुछ दिनों पहले तक जो लोग यह कह रहे थे कि भाजपा की झोली में आठ नगर पंचायतों में से पांच सीटें जा रही हैं। वहीं सपा को तीन सीटें दे रहे थे। कांग्रेस को सियासत के जानकार कम आक रहे थे। बसपा को दो सीटें मिलने का दावा हो रहा था, लेकिन चुनाव परिणाम ने सब कुछ उलट दिया। जनादेश आया तो लोग चौक गए। सत्ताधारी दल की हवा निकल गई। कांग्रेस व बसपा ने अपनी स्थिति को मजबूत किया।
महराजगंज नगर पालिका से भाजपा को जीत मिलने का दावा किया जा रहा था, लेकिन यहां सपा ने बाजी मार ली। मतदान के बाद सियासत के जानकारों ने बताया था कि भाजपा का वोट बोल नहीं रहा है, लेकिन बैलेट बॉक्स खुला तो सपा की पुष्पलता मंगल का ज्यादा मत मिले। महराजगंज नगर में सबकुछ उलट गया। शहर में जनता जो बोल रही थी, वहीं सही हुआ। शहर के लगभग हर मोहल्ले में लोग सपा प्रत्याशी का नाम ले रहे थे। उस वक्त किसी को यकीन नहीं हो रहा था, लेकिन चुनाव परिणाम से सबकुछ साफ हो गया।
विज्ञापन

नौतनवां नगर पालिका में भी यही हाल रहा। यहां भी हर तरफ ब्रजेश मणि त्रिपाठी की हवा थी, लेकिन निवर्तमान चेयरमैन गुडडू खान के जीत के दावे किए जा रहे थे। शुरुआत में रुझान भी निवर्तमान चेयरमैन के पक्ष में रहा। वक्त गुजरने के साथ ही निर्दल प्रत्याशी ब्रजेश मणि त्रिपाठी ने बढ़त बना ली। बृजेश ने चुनाव जीत कर सभी को चौका दिए। नगर पंचायतों में भी समीकरण अनुमान के उलटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ नगर पंचायत में तीन भाजपा, एक सपा, एक बसपा, दो निर्दल, एक कांग्रेस के खाते में गई है। इन सभी स्थानों पर जीत के दावे सभी पार्टियां कर रही थीं। फरेंदा विधानसभा में दो सीटों पर भाजपा ने कब्जा जमाया है। सोनौली में बसपा प्रत्याशी के जीत का दावा किया जा रहा था, लेकिन पुन: मतदान में परिणाम उलट गया। कांग्रेस ने सोनौली से जीत दर्ज की। बसपा ने भी परतावल में अपनी जीत दर्ज की हैं। यहां भी भाजपा के जीत के दावे किए जा रहे थे। निचलौल में शुरू से ही सपा के पक्ष में माहौल दिख रहा था। चुनावी समीकरण में इस सीट को विजय दिलाया जा रहा था। परिणाम भी आशा के अनुरूप आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed