{"_id":"671040e98dd12acbdd0f45f4","slug":"asp-gave-victory-to-maharajganj-in-table-tennis-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-133713-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: एएसपी ने टेबल टेनिस में महराजगंज को दिलाई जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: एएसपी ने टेबल टेनिस में महराजगंज को दिलाई जीत
Thu, 17 Oct 2024 04:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 17 Oct 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन में आयोजित टेनिस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते डीएम अनुनय झा, एसप
महराजगंज। जिले की कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने टेबल-टेनिस मैच में शानदार प्रदर्शन करके जनपद को जीत दिलाई। 41वीं गोरखपुर जोन की अंतरजनपदीय पुलिस टेबल-टेनिस व बैडमिंटन प्रतियोगिता में सिद्धार्थ नगर बनाम महाराजगंज के
मध्य हुआ।
पुरुष सिंगल्स टेबल टेनिस के मैच में चंद्रिका श्रीवास्तव बनाम एएसपी आतिश सिंह के बीच कांटे की टक्कर वाले मैच में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में एएसपी आतिश सिंह ने महाराजगंज को 3,11 व 4,11 जीत दिलाई।
41 वीं गोरखपुर जोन की अंतरजनपदीय पुलिस टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार से पुलिस लाइन में शुरुआत हो गया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार सुबह 10 बजे हुआ।
विज्ञापन
प्रतियोगिता की शुरुआत मुख्य अतिथि डीएम अनुनय झा एवं विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। प्रतियोगिता में गोरखपुर जोन के आठ जिलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। तीन जनपदों की टीम प्रतिभाग नहीं कर सकी।
प्रतियोगिता के पहले पुरुष सिंगल्स मुकाबला सिद्धार्थनगर बनाम महाराजगंज के बीच हुआ। जहां सिद्धार्थनगर के चंद्रिका व एएसपी आतिश कुमार सिंह के बीच हुआ, जिसमें महाराजगंज विजयी रहा। पुरुष डबल्स में सिद्धार्थनगर के सूरजनाथ और चंद्रिका व एएसपी आतिश सिंह और योगेंद्र यादव के बीच हुआ, जिसमें सिद्धार्थनगर ने जीत दर्ज की।
पुरुष सिंगल्स संत कबीरनगर बनाम बलरामपुर के बीच हुआ। जहां संतकबीर नगर के सत्यप्रकाश व बलरामपुर के जगदीश के बीच हुआ, जिसमें संतकबीरनगर विजयी हुआ। पुरुष डबल्स मुकाबले में संतकबीरनगर बनाम बलरामपुर के बीच हुआ। जिसमे संतकबीरनगर नगर विजेता बना। पुरुष सिंगल्स वर्ग में श्रावस्ती के सत्यप्रकाश व कुशीनगर के मन्नान खान के बीच हुआ।