फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Asmita Women's Athletics League to be held on November 24

Maharajganj News: अस्मिता महिला एथलेटिक्स लीग का आयोजन 24 नवंबर को

Fri, 14 Nov 2025 02:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Asmita Women's Athletics League to be held on November 24
महराजगंज। 24 नवंबर को जिला एथलेटिक्स संघ महराजगंज अस्मिता महिला एथलेटिक्स लीग का आयोजन करेगा। यह जानकारी जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव अमित कुमार तिवारी ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के समन्वय से जिला एथलेटिक्स संघ के माध्यम से स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में 12 से लेकर 16 वर्ष तक की लड़कियां हिस्सा ले सकती हैं। खिलाड़ियों को अंडर 14 और अंडर 16 आयु वर्ग में प्रतिभाग करना होगा। एक दिवसीय अस्मिता एथलेटिक्स मीट से स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया और एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के एक्सपर्ट खिलाड़ियों का चयन करेंगे। खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन

एथलेटिक्स मीट में अंडर 14 महिला के लिए 3 स्पर्धाएं होंगी। इसमें ट्रायथलान ए, बी और सी शामिल होंगे। ट्रायथलान ए में 60 मीटर स्प्रिंट, लांग जंप व हाई जंप होंगे। ट्रायथलान बी में 60 मीटर स्प्रिंट, लांग जंप व बैक थ्रो (1 किलो शॉट पट ) होंगे जबकि ट्रायथलान सी में 60 मीटर स्प्रिंट, लॉन्ग जंप और 600 मीटर रन शामिल है। साथ में 5 मीटर रनवे से किड्स जेवलिन थ्रो भी आयोजित होगी। अंडर 16 आयु वर्ग में 60 मीटर स्प्रिंट, 600 मीटर दौड़, हाई जंप, लांग जंप, 1 किग्रा डिस्कस थ्रो, शॉट पट 3 किग्रा और जेवलिन थ्रो 10 मीटर एप्रोच 500 ग्राम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed