{"_id":"68ecf37f7a7ec0466b0151e8","slug":"ashish-yadav-won-the-gold-medal-in-wrestling-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-161751-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: आशीष यादव ने कुश्ती में जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: आशीष यादव ने कुश्ती में जीता स्वर्ण पदक
Mon, 13 Oct 2025 06:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 13 Oct 2025 06:11 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में महराजगंज के पहलवान आशीष यादव ने 74 किलो वर्ग फ्री स्टाइल में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता गोरखपुर के रीजनल स्कूल स्टेडियम में आयोजित की गई थी, जिसमें आशीष ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
आशीष यादव गोरखपुर मंडल में 74 किलो वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर पहले ही राज्य स्तर के लिए चयनित हो चुके थे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी उन्होंने अपनी मेहनत और कौशल से सभी को प्रभावित करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
आशीष ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने मामा और राष्ट्रीय पहलवान शैलेश कुमार यादव को दिया, जिनके मार्गदर्शन में वे गोरखपुर रेलवे स्टेडियम में नियमित अभ्यास करते हैं। इस उपलब्धि पर राष्ट्रीय पहलवान श्याम करण यादव, कुश्ती संघ के सचिव कन्हैया लाल यादव, गिरिजेश यादव ने खुशी जाहिर की। संवाद