{"_id":"6a95e12b5ef5b08e810d3442","slug":"asha-workers-staged-a-protest-demanding-the-implementation-of-the-agreement-maharajganj-news-c-206-1-mhg1038-184270-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: समझौते को लागू करने की मांग को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: समझौते को लागू करने की मांग को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
निचलौल। आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रभारी चिकित्साधिकारी के माध्यम से सौंपकर लंबित भुगतान कराने और पूर्व में हुए समझौते को तत्काल लागू करने की मांग की।
ब्लॉक अध्यक्ष पूनम सिंह ने कहा कि छह फरवरी 2026 को स्वास्थ्य मंत्री और उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों के बीच 13 सूत्रीय मांगों को लेकर समझौता वार्ता हुई थी। आशा कार्यकर्ताओं के आधारभूत भुगतान में राज्यांश बढ़ाने, मातृत्व अवकाश, जीवन बीमा की राशि बढ़ाने, स्वास्थ्य बीमा कवर तथा वर्षों से लंबित प्रोत्साहन राशि के भुगतान और पुनरीक्षण पर सहमति बनी थी लेकिन कमेटी की रिपोर्ट के बाद अब तक अंतिम बैठक नहीं बुलाई गई।
कार्यकर्ताओं बैठक ने आरोप लगाया कि वर्षों से विभिन्न सरकारी अभियानों में योगदान देने के बावजूद उन्हें प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है। आयुष्मान कार्ड और आभा आईडी के सृजन के साथ ही सी बैंक, टीवीआई, टीबी स्क्रीनिंग, फाइलेरिया, कुष्ठ रोग, पोलियो, दस्तक, संचारी अभियान, जेएसवाई और नसबंदी समेत कई कार्यों की प्रोत्साहन राशि लंबित है।
विज्ञापन
कोविड-19 के दौरान केंद्र सरकार की ओर से घोषित प्रति माह एक हजार रुपये की राशि का भुगतान भी लंबित बताया गया।प्रदर्शन के दौरान संध्या, दुर्गावती गुप्ता, गीता देवी, आभा देवी, रूसा देवी, रीना गौंड, दुर्गावती चौधरी, मीरा देवी, बबिता देवी, अंजली देवी समेत आशा कार्यकर्ता शामिल रहीं।