फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Asha workers protest for honorarium payment

मानदेय भुगतान के लिए आशा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

Wed, 07 Sep 2022 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Asha workers protest for honorarium payment
जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में धरना देतीं आशा कार्यकर्ता।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
मानदेय भुगतान के लिए आशा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
विज्ञापन

जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर समस्या के समाधान की मांग की
महराजगंज। आशा कार्यकर्ताओं ने मानदेय भुगतान के लिए मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि छह माह से मानदेय नहीं मिला है। इससे परेशानी हो रही है। इसके लिए गई बार आवाज बुलंद की गई, लेकिन अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। धरने के बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की गई।

आशा कार्यकत्री एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष जमीनरून निशा ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं को मार्च से मानदेय नहीं मिला है। जननी सुरक्षा योजना, मातृत्व वंदना, नसबंदी, फाइलेरिया, कुष्ठ रोग खोजी, पल्स पोलियो अभियान जैसे कई मद का पैसा आशा और लाभार्थियों के खातों में अब तक नहीं भेजा गया। 25 अगस्त को सीएमओ को अवगत कराया गया था। आश्वासन मिला कि बजट आ गया है, 31 अगस्त तक समस्त भुगतान हो आएगा, मगर अब तक भुगतान नहीं हुआ। आशा का आयुष्मान कार्ड भी नहीं बनाया जा रहा है। इससे जिले की समस्त आशा कार्यकर्ता परेशान हैं। आशा कार्यकर्ताओं से काम काम लिया जा रहा है, लेकिन मानदेय नहीं दिया जा रहा है। एक सप्ताह के अंदर मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस दौरान सुनीता देवी, रेखा, वंदना, दुर्गा, रिंकला पटेल, निर्मला, रीता पासवान, शशिकला देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed